headlines live newss

अगस्त क्रांति दिवस 2024: ऐतिहासिक चॉदनी चौक टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

4

अगस्त क्रांति दिवस 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक चॉदनी चौक टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नई

Table of Contents

अगस्त क्रांति दिवस 2024: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक चॉदनी चौक टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अगस्त क्रांति दिवस 2024: ऐतिहासिक चॉदनी चौक टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नई दिल्ली, 09, अगस्त, 2024 –

अगस्त क्रांति दिवस 2024: भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन

अगस्त क्रांति दिवस 2024: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर आजादी के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन करते हुए आज ऐतिहासिक चॉदनी चौक, टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए थे, उनके योगदान को भुलाए नही भुलाया जा सकता।

Headlines Live News

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है मैं उस पार्टी का सैनिक हूं जिस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन चॉदनी चौक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा जावेद अली ने किया।

यह भी पढ़ें ….

देवेन्द्र यादव का बयान: केजरीवाल ने संवैधानिक परम्पराओं का अपमान किया: 2024

दिल्ली की बर्बादी: देवेन्द्र यादव ने कहा, कोर्ट में सही पक्ष न रखने से गरीबों के घर टूटे: 2024

दिल्ली में डेंगू: 256 से अधिक मामले दर्ज

Prime Ministers of Bangladesh: शेख हसीना अब प्रधानमंत्री नहीं रहीं, जानें 1971 से 2024 तक के बांग्लादेशी प्रधानमंत्रियों की सूची

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारुन युसूफ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, कुवंर करण सिंह, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान और राजेश जैन, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष मनोज यादव, सतबीर शर्मा, आदेश भारद्वाज, इन्द्रजीत सिंह और धर्मपाल चंदेला, मौहम्मद उस्मान, पूर्व पार्षद महमूद जिया, अशोक जैन, अब्दुल हानन, लोकेन्द्र चौधरी, जे.पी. पंवार, अमन सूदन, राजकुमार जैन, राहुल शर्मा, अब्दुल वाहिद सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग भी मुख्य रुप से शामिल थे।

अगस्त क्रांति दिवस 2024: ऐतिहासिक चॉदनी चौक टाउन हॉल के नजदीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज के ही दिन 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया। उस समय गांधी जी को एहसास हुआ कि अब बातचीत और चर्चा से कुछ नही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बातचीत, विचारधारा और समन्वय स्थापित करके समस्या को सुलझाने में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के फैसले पर अनुकरण करते हुए आजादी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई कुर्बानियों से हमें सीख लेने की जरुरत है।

Headlines Live News

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश को संकट से निकालने के लिए अपना वही निष्ठा, कर्तव्य, कर्म और कुर्बानियों जैसा सहयोग देना होगा जो आजादी दिलाने के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से मोदी जी देश पर आधिपत्य जमाने की कोशिश कर रहे है परंतु उन्हें यह नही मालूम कि यह भारत देश है जिसने किसी भी तानाशाह को बर्दाश्त नही किया है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस में ब्लाक व बूथ तक कार्यकर्ता सशक्त है और खुद फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है, पार्टी सिर्फ लाईन तय करती है। प्रदेश, जिला, ब्लाक का एक-एक कार्यकर्ता को महात्मा गांधी के करो या मरो के नारे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश और दिल्ली में जो हालात बन रहे है उससे सब कुछ बर्बाद हो रही है उनके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

RAJIV RATAN AAWAS कौन देगा |

उन्हांने कहा कि भारत छोड़ो दिवस के ध्वजारोहण में आए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से शपथ लें कि दिल्ली में अपने हक की लड़ाई लड़ने मजबूती के साथ संघर्ष करेंगे और आने वाले वक्त में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराऐंगे।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment