headlines live newss

आप और भाजपा की राजनीति का नूरा कुश्ती: दिल्ली में स्थायी समिति और वार्ड कमेटी चुनावों की विफलता 2024

ग़ुस्ल 67

स्थायी समिति और वार्ड कमेटी के चुनाव में अपना वर्चस्व जमाने के लिए भाजपा ने आप पार्टी के 5 पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल

Table of Contents

स्थायी समिति और वार्ड कमेटी के चुनाव में अपना वर्चस्व जमाने के लिए भाजपा ने आप पार्टी के 5 पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल किया।- देवेन्द्र यादव

आम आदमी पार्टी के नेताओं की जेल यात्रा से जनता का विश्वास हिला: देवेंद्र यादव का बयान

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया सहित सरकार के मंत्री, नेताओं का जेल जाना और जेल से आवाजाही के कारण दिल्ली की जनता का इनके प्रति विश्वास खत्म हो चुका है। यादव ने कहा कि जनता के बीच आम आदमी पार्टी की खत्म होती साख का फायदा उठाते हुए भाजपा ने प्रलोभन देकर आज आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

भलस्वा डेरी पर बड़ा फैसला:16 अगस्त 2024 दिल्ली हाईकोर्ट का जजमेंट

अडानी ग्रुप की जांच में तथ्यों को छिपाने का आरोप: देवेन्द्र यादव का बयान 2024

‘गलती से मिस्टेक’: वीडियो वायरल 21 अगस्त 2024 भारत बंद के प्रदर्शन में पुलिस ने SDM पर भांज दी लाठी

निगम का बड़ा फैसला: 60 स्कूलों का मर्जर, बच्चों की शिक्षा पर क्या होगा असर?

सरकार की लापरवाही पर देवेन्द्र यादव का कड़ा बयान: सब ठीक नहीं है!! 2024


भाजपा पर देवेंद्र यादव का आरोप: सत्ता के लिए जनप्रतिनिधियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का चिरपरिचत इतिहास रहा है कि सत्ता में पैंठ बनाने के लिए हमेशा जनप्रतिनिधियों को अपनी पार्टी में शामिल करती रही है। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के गठन और वार्ड कमेटियों पर कब्जा करने के लिए भाजपा अपना पैंतरा अपना रही है, क्योंकि इस सप्ताह में निगम में पहले वार्ड कमेटी और फिर स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होगी। उन्होंने कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के दो वर्षों से स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों का गठन नही होने के कारण दिल्ली में सफाई व्यवस्था और कालोनियां में अन्य विकास के काम पूरी तरह से रुके हुए हैं।

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत

एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News

बहन नहीं बांध पाई राखी | खा गया नाला 7 साल के ब*च्चे को | वजीरपुर विधानसभा | Headlines Live News

नाले मे डू *बने से 7 साल का ब*च्चा क्यों म*रा | जाने सच Wazir pur | Headlines Live News जमीनी हकीकत


कांग्रेस की निष्पक्ष भूमिका: वार्ड और स्थायी समिति चुनावों में न्यायपूर्ण मत रखेगी पार्टी

देवेन्द्र यादव ने कहा कि वार्ड समिति और स्थायी समिति की चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस अपना मत निष्पक्ष रखेगी और जनता से मिले कांग्रेस पार्टी के समर्थन अनुसार हमारे 9 पार्षद कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक लड़ाई दिल्ली में जनता से जुड़े हर मुद्दे पर दिखाई दे रही है परंतु जनता का हित, उनको अधिकार और सुविधाऐं दिलाने के लिए कोई भी काम नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि काम न करने की शैली के कारण आम आदमी पार्टी और भाजपा की आरोप प्रत्यरोप की लड़ाई में प्रशासनिक अधिकारियों को भी राजनीति में शामिल कर रहे है।

मनीष सिसोदिया की बेल की तारीख टलने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं में विश्वास की कमी

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की बेल की तारीख अगले महीने टलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षदों में पार्टी के प्रति विश्वास की कमी आई है, जिसके कारण अधिकतर नेता बेल पर जेल से बाहर मनीष सिसोदिया की राजनीति चमकाने वाली पदयात्रा से नाखुश दिखाई दे रहे है। स्थायी समिति और वार्ड कमेटी का गठन नही होने के कारण दिल्ली नगर निगम में कोई काम नही हो रहा है। आम आदमी पार्टी की हर मामलें में कोर्ट जाने की प्रवृति और संकीर्ण विचारधारा के कारण दिल्ली की जनता का नुकसान हो रहा है।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment