headlines live newss

कांग्रेस का दृढ़ विश्वास: केजरीवाल की जमानत या जेल में कोई असर नहीं 2024

ग़ुस्ल 65

नई दिल्ली, 24 अगस्त, 2024 -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका की सुनवाई को

Table of Contents

नई दिल्ली, 24 अगस्त, 2024 -दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका की सुनवाई को 5 सितंबर, 2024 तक स्थगित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनीष सिसौदिया का कथन कि “संविधान और न्याय हमेशा सत्य के साथ खड़े रहेंगे“ और मंत्री आतिशी का कथन कि “सत्य जीतेगा“, दोनो नेता भविष्य की सच्चाई और केजरीवाल की जेल से रिहाई न होने के दुख को छिपाने के लिए बोल रहे है।

दिल्ली कांग्रेस का स्पष्ट रुख: दोषियों को सजा और निर्दोषों को जेल से मुक्ति

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस का मत साफ है कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और निर्दोषों को जेल नहीं जाना चाहिए। शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जेल जाना, उनकी भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा कई बार केजरीवाल को जमानत देने से इंकार करने के पीछे अदालत के पास ठोस सबूत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिले या जेल, कानून को अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल की जमानत को सितम्बर के पहले सप्ताह तक स्थगित किया गया, तो जरुर इसके पीछे जांच एजेंसी को शराब घोटाले में केजरीवाल की सीधी सलिंप्तता के ठोस सबूत मिलें है जिसके कारण निष्पक्ष जांच के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने की जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान के अंतर्गत न्याययिक व्यवस्था में दृढ़ता से विश्वास है।

भलस्वा डेरी पर बड़ा फैसला:16 अगस्त 2024 दिल्ली हाईकोर्ट का जजमेंट

अडानी ग्रुप की जांच में तथ्यों को छिपाने का आरोप: देवेन्द्र यादव का बयान 2024

‘गलती से मिस्टेक’: वीडियो वायरल 21 अगस्त 2024 भारत बंद के प्रदर्शन में पुलिस ने SDM पर भांज दी लाठी

निगम का बड़ा फैसला: 60 स्कूलों का मर्जर, बच्चों की शिक्षा पर क्या होगा असर?

सरकार की लापरवाही पर देवेन्द्र यादव का कड़ा बयान: सब ठीक नहीं है!! 2024


मनीष सिसौदिया की जमानत की अस्वीकृति: शराब घोटाले में संलिप्तता के संकेत

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अगर मनीष सिसौदिया को भी कई बार जमानत नहीं मिली और 17 महीने तक जेल में रखा गया तो शराब घोटाले में उनके भी शामिल होने के सबूत हैं। जबकि सिसोदिया ने अपनी पत्नी की बीमारी समेत कई कारणों से जमानत मांगी थी। उन्होंने कहा कि यह एक मजाक है कि जमानत मिलने के बाद भी सिसौदिया जलजमाव, डूबने और करंट लगने से होने वाली मौतों, डेंगू के बढ़ते मामलों जैसी समस्याओं को हल करने की बजाय पार्टी में अपना अधिपत्य जमाने के लिए दिल्ली की विधानसभाओं में बनावटी पदयात्रा करके राजनीतिक प्रभुत्व बढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे है, जबकि वे पटपड़गंज विधानसभा के एक विधायक है।

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत

एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News

बहन नहीं बांध पाई राखी | खा गया नाला 7 साल के ब*च्चे को | वजीरपुर विधानसभा | Headlines Live News

नाले मे डू *बने से 7 साल का ब*च्चा क्यों म*रा | जाने सच Wazir pur | Headlines Live News जमीनी हकीकत


दिल्ली की राजनीति का दुर्भाग्य: आम आदमी पार्टी और भाजपा के बदले की भावना से काम

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों का दुर्भाग्य है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ही सुर्खियां बटोरने के लिए बदले की भावना से राजनीति कर रही हैं। दोनो पार्टी की सरकारें लोगों की ज्वलंत समस्याओं को हल करने की जगह अपना कार्य सिद्ध करने में लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बहुमत वाली सरकार होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन देने की बजाय एक भ्रष्ट और दिल्ली को बर्बाद करने वाला मुख्यमंत्री दिया, जो भ्रष्टाचार के कारण जेल में बंद है।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment