headlines live news.jpg

कांग्रेस की लहर लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली कांग्रेस कमेटी की स्ट्रॉंग रणनीति

53 1

कांग्रेस की लहर कार्यकर्ता और बूथ एजेंट दिल्ली के सभी 13630 बूथों पर 1 करोड़ 47 लाख मतदाताओं को सीधा सम्पर्क साधकर कांग्रेस के 5

Table of Contents

कांग्रेस की लहर कार्यकर्ता और बूथ एजेंट दिल्ली के सभी 13630 बूथों पर 1 करोड़ 47 लाख मतदाताओं को सीधा सम्पर्क साधकर कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी की जानकारी दे रहे है। – देवेन्द्र यादव

कांग्रेस की लहर लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली कांग्रेस कमेटी की स्ट्रॉंग रणनीति

Candidate Kaun: कैसरगंज से बृजभूषण पर ‘ग्रहण’! क्या बरेली से गंगवार के आड़े आएगी उम्र? जानें फरीदाबाद में किसका चांस

कांग्रेस की लहर “बूथ से घर तक: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क”

  • कांग्रेस कार्यकर्ता और बूथ एजेंट दिल्ली के सभी 13630 बूथों पर 1 करोड़ 47 लाख मतदाताओं को सीधा सम्पर्क साधकर कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी की जानकारी दे रहे है। – देवेन्द्र यादव
  • लोकसभा चुनाव पर इंडिया गठबंधन के प्रचार प्रसार पर निगरानी रखने के लिए मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया है।- देवेन्द्र यादव
  • कांग्रेस कार्यकर्ता सातों सीटों पर घर-घर जा कर महिला न्याय’, ‘युवा न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘हिस्सेदारी न्याय’ की 25 गारंटी की जानकारी दे रहे हैं।- देवेन्द्र यादव
  • दिल्ली कांग्रेस दिल्ली से जुड़े मुद्दों पर प्रतिदिन संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी।- देवेन्द्र यादव
कांग्रेस की लहर

Bhojpuri Actor Pawan Singh News : में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा, पवन सिंह ने क्यों लौटाया बीजेपी का टिकट ?

[ays_poll id=6]

कांग्रेस की लहर “चुनावी उत्साह ओर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारियाँ”

नई दिल्ली, 13 मई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव परवान चढ़ रहा है और चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतने की तैयारियां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी कर चुकी हैं। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सच्चे सिपाहियों ने ये ठान लिया है कि ‘‘मेहनत से कमाया कभी अल्प नहीं होता जो बीच में टूट जाए वो संकल्प नहीं होता। हार को लक्ष्य से दूर ही रखना क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता’’ के वक्तव्य के साथ लोकसभा चुनावी तैयारियों और रणनीति की जानकारी देते हुए देवेन्द्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।

“संवाद सहभागिता: एक नए दिशा साधने की कांग्रेस की दिशा”

कांग्रेस की लहर : संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन एवं काॅआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन सुभाष चोपड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, मीडिया अभियान एवं स्ट्रेटेजी कमेटी के चेयरमैन हारुन यूसूफ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, अ0भ0क0कमेटी प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक, सचिव अमृता धवन, अली मेंहदी, पूर्व सचिव जितेन्द्र बघेल, बूथ कमेटी चेयरमैन राजेश गर्ग, राहुल शर्मा, हिदायतुल्लाह, शिवम भगत, मौजूद थे।

कांग्रेस की लहर

congress leader hari kishan jindal road accident | storyCrime Episode

“बूथ में शक्ति: कांग्रेस की चुनावी रणनीति का मूल मंत्र” कांग्रेस की लहर

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजनैतिक संगठन की रीढ़ की हड्डी उसका ‘बूथ’ होता है, बूथ जितना मजबूत होगा, चुनाव उतनी ही ताकत से लड़ा जा सकेगा। प्रदेश कांग्रेस की बूथ मेनेजमेंट टीम दिल्ली के सभी 13630 बूथों पर 1 करोड़ 47 लाख मतदाताओं को सीधा सम्पर्क साधने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पहचान करके उन्हें ट्रेनिंग देने का काम जारी है और बीएलए की पहचान करके उन्हें सत्यापित करने का काम चल रहा है इसके लिए हमने ट्रेनिंग टीमों गठन किया है।

Headlines Live News

कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। 3 विधानसभाओं पर 15-15 टीम रखी है जो पहचान किए गए कार्यकर्ताओं और बीएलए एजेंट द्वारा कांग्रेस पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी कार्ड को घर-घर पहुॅचाने के काम पर निगरानी रखेंगे। 3-3 सोशल मीडिया और मीडिया की टीम बनाई जो मीडिया की जानकारी कि कौनसी पार्टी क्या गतिविधियां है इस पर नजर रखेंगी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

चुनाव में बेहतर तालमेल के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी और कंट्रोल रुम का समन्वय भी बनाकर रखे हुए है। एक काल सेंटर भी स्थापित किया है जिसमें प्रत्येक लोकसभा पर 70-70 लोग भी रखे गए है, जो बूथ कमेटी द्वारा किए गए काम और मतदाताओं से बात करके लोगों की भावनाओं को जानेंगे और हमारे काम का कितना असर जनता पर है इस पर भी नजर रखेंगे।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव:

“बूथ स्तर प्रशिक्षण: कार्यकर्ताओं की तैयारी में अग्रणी”

देवेन्द्र यादव ने बताया बूथ लेवल पर प्रशिक्षण शिविर के लिए 10 ट्रेनिंग टीम काम कर रही है जो 8-10 दिन में कार्यकर्ता की पहचान करके उन्हें ट्रेंड करने का काम करेंगे। पिछले दो दिनों से ट्रेनिंग का काम चल रहा है। ट्रेनिंग टीम अगले 5 दिनों में सभी विधानसभाओं में बीएलए का प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग का काम पूरा कर लेंगी।

इसका काम पहले हम तीन लोकसभा जहां कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, उन विधानसभाओं में ट्रेनिंग दी जाऐगी उसके बाद बाकी चार लोकसभाओं में ट्रेनिंग देंगे जहां इडिया गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इस पूरी कार्यवाही पर मैं व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हूँ।

“मोदी की ‘नौटंकी’ और कांग्रेस का ‘न्याय’ – चुनावी मायने साफ”

देवेन्द्र यादव ( कांग्रेस की लहर ) ने कहा कि मैं समझता हूँ हर चुनाव में छंततंजपअम ठनपसकपदह एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है जिसको मोदी जी और भाजपा ने नफरत और भटकाने की राजनीति करके स्पष्ट कर दिया है। वह धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को एक दूसरे के प्रति भड़का कर अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा कर रही है।

पिछले 10 साल की उनकी जुमलेबाजी ने भी जनता को यकीन दिला दिया है कि ‘मोदी की गारंटी’ नही ‘मोदी की नौटंकी’ चल रही है क्योंकि वो मन की बात तो करते है परंतु जनता के मन की बात पर कोई चर्चा नही कर रहे हैं। परंतु कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में नौजवानों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व समाज के वंचित वर्गों को मजबूत बनाने और उन्हें प्रयाप्त हिस्सेदारी देने के लिए ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर चुनाव लड़ रही है। ’महालक्ष्मी’, ‘भर्ती भरोसा’, ‘गिनती करो’ जैसी योजनाओं के चलते भारत और दिल्ली के हर वर्ग का सशक्तिकरण सुनिश्चित करेंगे।

Table Of Contents
  1. कांग्रेस की लहर "बूथ से घर तक: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क"
  2. कांग्रेस की लहर "चुनावी उत्साह ओर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारियाँ"
  3. "संवाद सहभागिता: एक नए दिशा साधने की कांग्रेस की दिशा"
  4. "बूथ में शक्ति: कांग्रेस की चुनावी रणनीति का मूल मंत्र" कांग्रेस की लहर
  5. "बूथ स्तर प्रशिक्षण: कार्यकर्ताओं की तैयारी में अग्रणी"
  6. "मोदी की 'नौटंकी' और कांग्रेस का 'न्याय' – चुनावी मायने साफ"
  7. "देश की जनता के साथ संवाद: श्री देवेन्द्र यादव के 'Townhall' इवेंट में राहुल गांधी की भागीदारी"
  8. "राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस: 'Townhall' में जनता की समस्याओं पर चर्चा" कांग्रेस की लहर
  9. "युवाओं के भविष्य की रक्षा: कांग्रेस का 'पहला वोट कांग्रेस को' अभियान"
  10. "मीडिया: लोकतंत्र की शक्ति और आवाज" कांग्रेस की लहर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र ‘न्याय संकल्प पत्र’ में निहित 5 न्याय और 25 गारंटियों को जानकारी को दिल्ली के जन-जन तक पहुँचाने के लिए ‘घर-घर गारंटी’ कार्यक्रम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जिसकी शुरुआत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा में घोंडा विधानसभा से की थी। कांग्रेस के सिपाही दिल्ली की सातों सीटों पर घर-घर जा कर महिला न्याय’, ‘युवा न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘हिस्सेदारी न्याय’ की जानकारी दे रहे हैं। कांग्रेस की लहर पूरे देश मे

दिल्ली में लोकसभा चुनाव:

“देश की जनता के साथ संवाद: श्री देवेन्द्र यादव के ‘Townhall’ इवेंट में राहुल गांधी की भागीदारी”

कांग्रेस की लहर : देवेन्द्र यादव ने कि देश और दिल्ली के ज्वलंत मुद्दों पर, प्रभावित वर्ग की समस्याओं उनकी मुँह जुबानी सुनने, समझने और समाधान खोजने के लिए ‘Townhall’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्वयं ‘राहुल गांधी’ हिस्सा लेकर देश के लोगों की परेशानियों से रुबरु होकर देशवासियों को मौजूदा हालात बदलने का विश्वास दिला रहे है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव:

“राहुल गांधी और दिल्ली कांग्रेस: ‘Townhall’ में जनता की समस्याओं पर चर्चा” कांग्रेस की लहर

उन्होंने कहा कि राहुल ने दिल्ली कांग्रेस को आश्वासन दिया है कि दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘Townhall’ कार्यक्रम में आऐंगे और उनमें दिल्ली के मुददों महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, रेहड़ी पटरी, प्रदूषण, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, जेजे कलस्टर, पुनर्वास कालोनी, अनाधिकृत कालोनियों के मालिकाना हक जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं के हल निकालने पर चर्चा करेंगे। श्री यादव ने बताया कि दिल्ली में कई जगह ‘Townhall’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाऐगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया, प्रचार के नए तरीकों, आनलाईन प्रचार के अलावा कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीकों द्वारा भी नुक्कड़ सभाओं और बड़ी जनसभाओं और रोड शो हर लोकसभा में आयोजित करेगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खड़गे , राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी सहित केन्द्रीय नेतृत्व के बड़े नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस की लहर

“युवाओं के भविष्य की रक्षा: कांग्रेस का ‘पहला वोट कांग्रेस को’ अभियान”

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की लहर भारत युवा देश है, भाजपा की नीतियों के कारण आज युवा ठगा महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने युवा न्याय के अंतर्गत उनका भविष्य सुनिश्चित करने की योजना तैयार की है। हमें 18 वर्ष का युवा जो पहली बार वोट करेगा उसे कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरुक करके उसे कांग्रेस को वोट देने के लिए आकर्षित करना है। कार्यकर्ता ‘पहला वोट कांग्रेस को’ अभियान चलाऐगा जिसमें युवाओं को भाजपा की नफरती विचारधारा से अवगत कराकर कांग्रेस को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

“मीडिया: लोकतंत्र की शक्ति और आवाज” कांग्रेस की लहर

कांग्रेस की लहर : देवेन्द्र यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो न सिर्फ जनता तक हमारी बात पहुॅचाने का माध्यम है बल्कि लोकतंत्र को जीवंत रखने का साधन भी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में एक भी प्रेसवार्ता नही की है, परंतु लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली के बेहद महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे पर प्रतिदिन प्रेस वार्ता करेगे। बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, पर्यावरण प्रदूषण जैसे तमाम मुद्दों से दिल्ली की जनता जूझ रही है। हम प्रतिदिन एक विषय पर संवाददाता सम्मेलन करके अपनी बात जनता के समक्ष रखेंगे।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment

38 साल की उम्र में परफेक्ट फिगर का रहस्य 5 बड़ी परीक्षाएँ: SSC exam calendar 2026-27 ने उम्मीदवारों को राहत दी PINK MOON 2025 सरकार ने पूरी की तैयारी 2025 विश्व गौरैया दिवस: घरों को अपनी चहचहाहट से भरती है गौरैया, हो चुकी लुप्त