headlines live newss

आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो भी अधिक नेताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। 2024

WhatsApp Image 2024 08 31 at 10.33.22 PM scaled

कांग्रेस: भाजपा व आम आदमी पार्टी की लड़ाई में दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका – देवेन्द्र यादव आम आदमी पार्टी से मोहभंग: कस्तूरबा नगर, बुराड़ी,

Table of Contents

कांग्रेस: भाजपा व आम आदमी पार्टी की लड़ाई में दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका – देवेन्द्र यादव

कांग्रेस

आम आदमी पार्टी से मोहभंग: कस्तूरबा नगर, बुराड़ी, और नजफगढ़ के पदाधिकारियों का कांग्रेस में स्वागत

नई दिल्ली, 31 अगस्त, 2024 – दिल्ली प्रदेश congress कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज कस्तूरबा नगर बुराड़ी और नजफगढ़ विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की लड़ाई सड़कों पर दिखने के बाद दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं का भरोसा भाजपा और आम आदमी पार्टी से उठ चुका है और पिछले 10 दिनों से लगातार भाजपा और आम आदमी पार्टी के लगभग 10 विधानसभाओं के इनके संगठन पदाधिकारी, पूर्व निगम पार्षद सहित जिला, ब्लाक व वार्ड स्तर के कार्यकर्ता congress की सकारात्मक राजनीति, आदर्श और विचारधारा, congress अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे जन प्रिय नेता, जन नायक राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर congress का दामन थाम रहे है।

इस अवसर पर कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद और अ0भा0क0कमेटी के सचिव श्री अभिषेक दत्त, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।

कांग्रेस

देवेन्द्र यादव: आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के गवर्नेंस मॉडल Three “C”- Corruption, Commission, Cheating ने दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया है 2024

देवेन्द्र यादव: जल भराव, सड़कों की बदहाल हालत, उफनते सीवर, गलियों और नालियों का बहता पानी, कूड़े के ढे़र जैसी समस्याओं के कारण दिल्ली की 70 विधानसभाओं के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

भाजपा, आम आदमी पार्टी, बीएसपी के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी 2024

आप और भाजपा से कांग्रेस में बड़ी संख्या में लोग शामिल: देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में आए 2024


बुराड़ी विधानसभा में कांग्रेस का विस्तार: शाहिद उस्मानी और अन्य प्रमुख नेताओं का शामिल होना

कांग्रेस में शामिल होने वाले बुराड़ी विधानसभा के वार्ड 21 जहांगीर पुरी के पूर्व निगम प्रत्याशी शाहिद उस्मानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजिया आलम, राजेश सागर, पुरषोतम, पूर्व बादली विधानसभा यूथ अध्यक्ष ताहिर अंसारी, उपाध्यक्ष मुकंद,नूर मौहम्मद, मैनूर, कस्तूरबा नगर से अजीत कुमार, अमोल पटिल, ओबीसी महासिचव आशा सैनी, बिशन सिंह, देविन्द्र कोली, इंदु राणा, जय चंद, जयपाल कैन, जमन सिंह बिष्ठ, जितेन्द्र कुमार सैनी, कंवरपाल कोली, किशन लाल, किशोरी लाल, लाला राम, लक्ष्मी, महेन्द्र कुमार कैन, मोहन लाल, मोहन लाल कोली, मुबारक खान, नीलम, नीरु, पूनम भंडारी, प्रवीन पीटर, प्रवीन कुमार, प्रेम चंद भारती, राजेश लेहर, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सैनी, राजेन्द्र सिंह, रवि, संजय सैनी, सत्यादेव सैनी, शंकर, सोहन लाल, सन्नी सिंह, सुरेश ठाकुर, टीकम सिंह, वेद प्रकाश विक्की और विनोद खुशवाहा भाजपा नजफगढ़ से डाक्टर सेल के चैयरमेन डाक्टर सतपाल भारद्वाज, श्री धर्म सिंह, धर्मवीर सिंह, रामनिवास, कुलदीप भारद्वाज, सोनू शर्मा, एनसीपी के ओम प्रकाश सहरावत शामिल थे।

कांग्रेस

Bhalswa Dairy News Update | Hum Ghogha Dairy Nahi Jaenge | Ghogha Dairy News | Headlines Live News

Bhalaswa Dairy News 2024 | Sadan me kya hua Jaane Sach | Headlines Live News

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत

एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News


दिल्ली के विकास में बाधक: भाजपा और आप पार्टी की राजनीति पर देवेन्द्र यादव का प्रहार

देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो ही दलों ने दिल्ली को न केवल ठगा है बल्कि दिल्ली के विकास में दोनो दलों की रुचि नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन भाजपा व आप पार्टी के झगड़े से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है बल्कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी रुके हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का ठीकरा भाजपा पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज की रोज की नौटंकी से आम आदमी परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़े व मौजूदा दोनो दलों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कुछ मौजूदा चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, जिनसे लगातार उस क्षेत्र के सम्मानित नेता उनके सम्पर्क में है।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment