headlines live news.jpg

चाणक्यपुरी और किराड़ी की घटनाएँ: केजरीवाल सरकार पर लापरवाही का आरोप 2024

ग़ुस्ल 64

केजरीवाल सरकार: आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे अपने नेताओं को जेल से बचाने की कोशिश में जुटी

Table of Contents

केजरीवाल सरकार: आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे अपने नेताओं को जेल से बचाने की कोशिश में जुटी है-देवेंद्र यादव

केजरीवाल सरकार की लापरवाही से चाणक्यपुरी में 15 वर्षीय लड़के की जल भराव में डूबकर मौत

नई दिल्ली, 23, अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही और नाकामियों के कारण 15 वर्षीय एक लड़का चाणक्यपुरी में जल भराव के पानी में डूबने से हो गई और किराड़ी के प्रेम नगर में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु करंट लगने से हो गई। उन्होंने कहा कि लगातार मरते लोगों की घटनाओं को नजरअंदाज करके आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री और नेता, शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 महीने सलाखों के पीछे रहने के बाद बेल पर जेल से बाहर आए मनीष सिसौदिया अपनी नाकाम पदयात्राएं निकालकर अपनी पार्टी की बर्बाद हुई राजनीतिक छवि को बचाने की कोशिश में अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भलस्वा डेरी पर बड़ा फैसला:16 अगस्त 2024 दिल्ली हाईकोर्ट का जजमेंट

अडानी ग्रुप की जांच में तथ्यों को छिपाने का आरोप: देवेन्द्र यादव का बयान 2024

‘गलती से मिस्टेक’: वीडियो वायरल 21 अगस्त 2024 भारत बंद के प्रदर्शन में पुलिस ने SDM पर भांज दी लाठी

निगम का बड़ा फैसला: 60 स्कूलों का मर्जर, बच्चों की शिक्षा पर क्या होगा असर?

सरकार की लापरवाही पर देवेन्द्र यादव का कड़ा बयान: सब ठीक नहीं है!! 2024


देवेंद्र यादव का आरोप: भ्रष्टाचार से जनता की नजरों में गिर चुके हैं केजरीवाल

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की समस्याओं को हल निकालने की बजाय सीएम केजरीवाल आएगा की रिहाई के लिए अभियान शुरु करके लोगों से भावनात्मक सहानूभूति प्राप्त करना चाहता है, जबकि केजरीवाल के भ्रष्टाचार को जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में नागरिक सुविधाओं का बुनियादी ढांचा चरमरा गया है, जिस पर कोई ध्यान नही दे रहा।

दिल्ली में जल जमाव: मनीष सिसौदिया और आतिशी की उदासीनता पर देवेंद्र यादव की नाराज़गी

देवेन्द्र यादव ने कहा कि न तो मनीष सिसौदिया और न ही जल मंत्री आतिशी को राजधानी में जल जमाव की चिंता है। आज की बारिश हुई तो दिल्ली के कई हिस्से पानी में डूब गए और चाणक्यपुरी में हुई 15 वर्षीय लड़के मौत की जिम्मेदारी लेने को अधिकारी पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहे है। दिल्ली का कोई भी मंत्री ट्रैफिक जाम और जलजमाव वाली सड़कों में फंसे लोगों की दुर्दशा देखने की कोशिश कर रहे है और न ही अधिकारियों की गलतियों के कारण मरने वालों के निकट और प्रियजनों से मिलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि यह चौकाने वाला है कि किरारी के प्रेम नगर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत तब हुई जब बारिश का पानी सड़क से उसके घर में घुस गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने में करंट लगने से 20 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, दिल्ली सरकार और बिजली वितरण कंपनियां ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए बिना सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई हैं।

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत

एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News

बहन नहीं बांध पाई राखी | खा गया नाला 7 साल के ब*च्चे को | वजीरपुर विधानसभा | Headlines Live News

नाले मे डू *बने से 7 साल का ब*च्चा क्यों म*रा | जाने सच Wazir pur | Headlines Live News जमीनी हकीकत


अयोग्य राजनीतिक नेतृत्व: दस वर्षों से दिल्ली के शासन में भ्रष्टाचार की छाया

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों की त्रासदी है कि बिना किसी प्रशासनिक अनुभव के अयोग्य राजनीतिक लोग पिछले दस वर्षों से दिल्ली का शासन चला रहे है, जिनमें अधिकतर मंत्रीमंडल के सदस्य, विधायक, पार्षद भ्रष्टाचार के कारण जेल में जा चुके है और भ्रष्टाचार के कारण मुख्यमंत्री तक जेल में है। उन्होंने कहा कि जलजमाव, जल संकट, बिजली कटौती, वायु और जल प्रदूषण लोगों के लिए अभिशाप जैसे जटिल समस्याओं को निपटाने में पूरी तरह विफल रहे है। दिल्ली की आप सरकार और एमसीडी इन समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल रही हैं।

केजरीवाल सरकार: आम आदमी पार्टी की MCD सरकार का नागरिक सेवाओं में सुधार में असफलता

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने सहित नागरिक सेवाओं में सुधार करने की झूठी दिलासा देकर एमसीडी का चुनाव जीता, लेकिन दो वर्षों में लोगों के लिए कुछ नही किया जबकि इनसे पहले एमसीडी में बीजेपी सत्ता पर काबिज थी।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment