headlines live newss

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

JUDGES 2025 05 27T193541.340

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आधुनिक भारत की स्थापना की दूरदर्शी सोच के कारण ही विश्व पटल पर विकसित देशों की

Table of Contents

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आधुनिक भारत की स्थापना की दूरदर्शी सोच के कारण ही विश्व पटल पर विकसित देशों की पकि्ंत में खड़ा हो सका।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 27 मई, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पं0 जवाहरलाल नेहरु जी की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शांति वन पहुॅच कर पंडित जी को पुष्पाजंलि अर्पित की।

मोहम्मद रफी

कांग्रेस नेताओं ने साझा किए योगदान के प्रसंग

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अ0भ0क0 कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, धर्मपाल चंदेला, जावेद मिश्रा, इन्द्रजीत सिंह, राजेश चौहान, जावेद मिर्जा, हर्ष चौधरी, और सतबीर शर्मा, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, एस.सी. विभाग के चेयरमैन संजय नीरज,

प्रधान vs राहुल: कांग्रेस ने SC-ST-OBC को हमेशा छला 2025 !

वक्फ अधिनियम 2025 को लेकर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू की

महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नरेश शर्मा नीटू, योगेश जैन, मंगेश त्यागी, कमल अरोड़ा, जय प्रकाश, अक्षय कुमार, विनित यादव, राहुल धानक और राहुल डबला ने पंड़ित जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित नेहरू जी ने आजादी के तुरंत बाद भांखड़ा बांध, वैज्ञानिक अनुसंधान इसरो, बोकारो और भिलाई जैसे आधुनिक कारखाने लगाकर देश को औद्योगीकरण की राह दिखाई थी।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष: पंडित नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

IIT-IIM की स्थापना से विश्वस्तर पर चमके भारतीय

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरु ने आजादी मिलने पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए भारत को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए दर्जनां शैक्षिण, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी थी वो आज के भारत की रीढ़ है और हमारी प्रगति के स्तंभ के रुप में भारत को मजबूती दे रहे है।

पंडित जी के महान योगदान विज्ञान और तकनीकी के सहारे आज हम आधुनिक विश्व का मुकाबला करने में सक्षम खड़े है। आज दुनिया के देशों में जितनी बड़ी-बड़ी कम्पनियांं में भारतीय मूल के लोग सीईओ, किसी देश का प्रधानमंत्री, मंत्री या अन्य महत्वपूर्ण पदों पर आसीन है, वो सीईओ नेहरु जी द्वारा स्थापित आईआईटी और आईआईएम से निकले है और उन आईआईटी और आईआईएम को स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु थे।

मुसलमानो को सेना का साथ देना है | Bolega India

नबी करीम इलाके में चाकू मारकर डबल मर्डर | Crime Episode

Smart Police Booth at IGI Airport’s Terminal 3 | Crime Episode

नेहरू जी के आदर्शों से मिलती है देश को नई दिशा

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना पूरा करने के लिए नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की नींव रखी। आधुनिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा और लोकतंत्र की स्थापना में पंडित जी का अमूल्य योगदान था। पंडित जवाहर लाल जी की विरासत, आदर्श, विचार, कर्तव्य परायणता से सदैव देश को नई दिशा मिलती रहेगी।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment