नई दिल्ली, 20 अगस्त, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आधुनिक भारत के शिल्कार, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में राजीव जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। श्री देवेन्द्र यादव ने राजीव भवन में राजीव गांधी जी के स्टेच्यु पर माल्यापर्ण भी किया।
देश की सेवा के लिए राजीव गांधी के बलिदान को कांग्रेस ने किया नमन:
देवेन्द्र यादव ने आज प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राजीव गांधी का देश सदैव ऋणी रहेगा।
देवेन्द्र यादव ने राजीव जी के जन्मदिवस पर युवा उत्थान को संकल्पित प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शिक्षा के अलग-अलग के क्षेत्र में प्रख्यात मेधावी छात्रों को छात्रृवति देने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया।
संबंधित खबरे
16 अगस्त का जजमेंट: भलसवा डेरी शिफ्ट होकर रहेगी ऑर्डर ऑर्डर
केजरीवाल सरकार की कैग रिपोर्ट पेश न करने पर उपराज्यपाल की नाराजगी: 2024
भलसवा डेरी का भविष्य 2024: 16 अगस्त की होने वाली सुनवाई मे क्या होगा ?
राजीव भवन में देवेन्द्र यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि समारोह:
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा वरिष्ठ नेता मनीष चतरथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, विधायक जय किशन, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, आसिफ मौहम्मद खान, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, जतिन शर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, मनोज यादव, सतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, जुबैर अहमद, इन्द्रजीत सिंह, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, राजेन्द्र तंवर, जे.पी. पंवार, अब्दुल हानन, पी.के. मिश्रा, राहुल शर्मा, संजय नीरज, अशोक भसीन, अजय अरोड़ा राजीव कौशिक, अब्दुल वाहिद कुरेशी, दीपक वशिष्ठ, त्रिलोक चौधरी, कमलेश चौहान, निकिता चर्तुवेदी और नीतू शर्मा मुख्य रुप से मौजूद थे।
यूट्यूब की खबरे
बहन नहीं बांध पाई राखी | खा गया नाला 7 साल के ब*च्चे को | वजीरपुर विधानसभा | Headlines Live News
नाले मे डू *बने से 7 साल का ब*च्चा क्यों म*रा | जाने सच Wazir pur | Headlines Live News जमीनी हकीकत
सुरक्षा नहीं तो इलाज नहीं | Hindu Raw Hospital | Save Doctors | Headlines Live News
लाल बाग पुनर्विकास समिति | Lal Bagh | 78 wa Jashan e Azadi | Headlines Live News
78va Independence Day | Wazir Pur Vidhansabha | Harishankar Gupta | Pankaj Sharma | Headlines Live
राजीव गांधी के कार्यकाल में रोजगार और गरीबों के कल्याण के लिए बड़े कदम:
देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजीव जी एक दूरदर्शी एवं विचारशील व्यक्ति थे, जिन्होंने 21वीं सदी में देश के सामने आई चुनौतियां और जरुरतां का सामना करते हुए भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि राजीव जी की ही दूरदर्शिता थी जिसने कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति को समय से पहले देश में लाए, जिसका परिणाम आज भारत तकनीकी क्षेत्र में दुनिया के देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। श्री यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवा को भागीदार बनाने के लिए राजीव जी ने उन्हें 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि राजीव जी के प्रधानमंत्रीत्व में असंख्य देशवासियों को रोजगार के नए अवसर मिले, गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए काम किया।
वर्तमान सरकार पर कांग्रेस के आरोप: संविधान में बदलाव और भ्रष्टाचार
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, गरीब, पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर बढ़ते अत्याचार, संविधान के प्रारुप को बदलना, भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण कुछ ऐसे दंश है जिसे आज पूरा देश झेल रहा है, जिसकी राजीव गांधी ने कभी परिकल्पना भी नही की थी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश की प्रगतिशीलता को रुकने नही दिया। नेहरु जी के प्रभावशाली नेतृत्व, इंदिरा जी और राजीव जी के बलिदान के बाद भी कदम दर कदम देश आगे बढ़ता चला गया है। शिक्षा के महत्व को हर देशवासी को बताने और विदेश नीति को व्यवस्थित बनाया, जिससे युवाओं को विदेशों में रोजगार मिलने की शुरुआत हुई।
Lockdown 2026: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? जानिए पूरी सच्चाई
Lockdown 2026 ट्रेंड क्यों हो रहा है? जानिए PM मोदी के बयान, ईरान युद्ध और…
Badshah Wedding: बादशाह ने की ईशा रिखी से शादी?
Badshah Wedding को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, ईशा रिखी संग शादी की तस्वीरें…
Gautham Menon Case: मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 4.25 करोड़ जुर्माना
Gautham Menon Case में मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्देशक को 4.25 करोड़ रुपये चुकाने…
GTA Online Weekly Update: डबल मनी और भारी डिस्काउंट ऑफर
GTA Online Weekly Update में डबल मनी और भारी डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे बढ़ाएं कमाई…
Air Canada Express crash: न्यूयॉर्क हादसे में 2 पायलटों की मौत, 41 घायल
Air Canada Express crash न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसे में 2 पायलटों की मौत और 41 घायल।…
OnePlus 15T: लॉन्च, कीमत और फीचर्स का पूरा खुलासा
OnePlus 15T के लॉन्च, कीमत और फीचर्स को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। जानिए…





