headlines live newss

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: अरविंद केजरीवाल से 2025 के वादे को निभाने की मांग !

33

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: मैं अरविन्द केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करता हूँ, 2025 में डुबकी लगाने के वादे को छठ

Table of Contents

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: मैं अरविन्द केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करता हूँ, 2025 में डुबकी लगाने के वादे को छठ पर्व पर कालिंदी कुंज घाट पर डुबकी लगाकर निभाऐं। – देवेन्द्र यादव

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: अरविंद केजरीवाल से 2025 के वादे को निभाने की मांग !

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: छठ पर्व से पहले दूषित यमुना की सफाई की मांग, देवेन्द्र यादव का दिल्ली सरकार को संदेश

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: नई दिल्ली- 21 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस नेताओं की टीम के साथ प्रदूषित यमुना में लगातार बढ़ते अमोनिया के कारण फैलती झाग की परत से चिंतित होकर दिल्लीवासियों के प्रति संवेदनशीलता के मध्यनजर आज कालिंदी कुंज यमुना घाट का दौरा किया क्योंकि 7 नवम्बर 2024 को छठ का पर्व है और लाखों श्रद्धालु आस्था रखकर मजबूरी में ही सही दूषित यमुना में डुबकी लगाकर अपना छठ का पर्व संपूर्ण करते है।

यादव ने दिल्ली सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री आतिशी को दूषित यमुना की सफाई के लिए संवेदनशीलता से सोचना चाहिए और लोगों की आस्था और स्वास्थ्य से जुड़े इस संकट का कोई न कोई हल निकालना चाहिए।

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: केजरीवाल पर तीखा हमला – यमुना में डुबकी लगाने का खुला निमंत्रण

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: देवेन्द्र यादव ने कहा कि छठ पर्व पर मैं अरविन्द केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करता हूँ , क्योंकि उन्होंने 2025 तक यमुना की सफाई का दावा करके कहा था कि वो यमुना में स्वयं डुबकी लगाऐंगे। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल एक बार भी यमुना में डुबकी लगाऐंगे तो मैं दावे के साथ कहता हूँ कि वो स्वस्थ बाहर नही आ सकते, जबकि हमारी माता बहने मजबूरी में अपनी जान पर खेलकर प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाती है।

DTC BUS MARSHAL 2024: सुरक्षा, न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष

दिल्ली क्राइम रिपोटर्स एसोसिएशन: बैठक में सुरक्षा और समस्याओं पर चर्चा!

आपका विधायक आपके द्वार: जनता ने कहा विधायक राजेश गुप्ता 3 तीसरी बार

प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिवस 2024: केशव पुरम में स्वच्छता अभियान के तहत मनाया गया जन्मदिन

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: मैं पूछना चाहता हूँ  कि दिल्लीवालों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कौन लेगा। पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के मामले में पूरी तरह  से फेल साबित हुई है।

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: अरविंद केजरीवाल से 2025 के वादे को निभाने की मांग !

यमुना में झाग और भ्रष्टाचार का कनेक्शन: देवेन्द्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: देवेन्द्र यादव ने कहा कि दूषित यमुना का झाग वाला पानी कहीं भ्रष्टाचार से जुड़ा दिख रहा है, जब दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना सफाई में 6500 करोड़ खर्च किए तब भी यमुना दूषित और दूषित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए दिल्ली में समस्या कोई भी हो आप पार्टी के पास हर विषय पर एक रटा रटाया जवाब  है कि सबके लिए पड़ौसी राज्य, उपराज्यपाल और केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।

Boat की स्मार्टवॉच में अब पेमेंट फीचर मिलेगा, जिससे आप बिना PIN दर्ज किए भुगतान कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस नए फीचर की डिटेल्स! 2024

सैमसंग गैलेक्सी S24 FE: प्रीमियम फीचर्स और लंबी एंड्रॉइड सपोर्ट के साथ लॉन्च!

Xiaomi Redmi Note 14 सीरीज: तीन दमदार मॉडल्स का लॉन्च !

Meta Connect 2024: मार्क जकरबर्ग के Meta ने किए बड़े ऐलान, लॉन्च हुए ये दमदार प्रोडक्ट!

Headlines Live News

यमुना में नालों का गंदा पानी: देवेन्द्र यादव ने उठाए सुप्रीम कोर्ट जाने में देरी पर गंभीर सवाल

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: देवेन्द्र यादव ने यमुना में हरियाणा और यूपी द्वारा नालों का गंदा पानी सीधा यमुना में डालने के मामले में दिल्ली सरकार के सुप्रीम कोर्ट में जाने के बयान पर कहा कि 11 साल बीत गए आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की याद आई, पहले भी केजरीवाल को और मुख्यमंत्री आतिशी को किसने रोका था। सच्चाई तो यह है कि इन्होंने वोट की राजनीति के अलावा जनता के लिए कभी सोचा ही नही। यही कारण है कि जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के ऊपर से उठ चुका है।

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: अरविंद केजरीवाल से 2025 के वादे को निभाने की मांग !

आम आदमी पार्टी की विदाई तय: देवेन्द्र यादव का दावा, दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब आम आदमी पार्टी से ज्यादा उम्मीदें नही है, क्योंकि पूरी सरकार का भ्रष्टाचार पूरी तरह से उजागर हो चुका है। दिल्ली वालों के प्रति जिम्मेदारियों से हमेशा भागते दिखाई देते हैं। जनता चौतरफा परेशान है और तय कर चुकी है कि आगामी विधानसभा में केजरीवाल और उनकी पार्टी की संपूर्ण विदाई करनी है।

Headlines Live News

दूषित यमुना पर कांग्रेस का फोकस: कालिंदी कुंज घाट पर नेताओं ने जताई चिंताओं की लहर

देवेन्द्र यादव का निमंत्रण: कांलिदी कुंज घाट पर दूषित यमुना का निरीक्षण करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद परवेज हाश्मी, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक आसिफ मौहम्मद खान, निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, निगम पार्षद हाजी जरीफ, सिद्धार्थ राव, पूर्व निगम पार्षद शोयब दानिश, पीके मिश्रा, महमूद गर्गजानी, सिकंदर सिंह, मौहम्मद अंसार, अब्दुल हानन और तरुण त्यागी सहित क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment