दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर संगठन को मजबूत किया।
तिमारपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर में कांग्रेस की ताकत में इज़ाफा
नई दिल्ली, 29 अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने तिमारपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन और करावल नगर विधानसभा के भाजपा और आम आदमी पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली में भरोसा जताकर दूसरी पार्टी के लोगों के कांग्रेस के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है, जिससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण, आर्ब्जवर लोकेंद्र चौधरी, डा0 पीके मिश्रा, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व निगम पार्षद और तिमारपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती अमरलता सांगवान की घर वापसी है। सांगवान ने बताया कि उनका भाजपा से मोहभंग हो गया है क्योंकि न वहां बोलने की आजादी थी, वहां घुटन महसूस कर रही थी।
संबंधित खबरे
भलस्वा डेरी और ग़ाज़ीपुर डेयरी: 8 हफ्तों में डेयरियों को बंद करने का निर्णय
आप और भाजपा की राजनीति का नूरा कुश्ती: दिल्ली में स्थायी समिति और वार्ड कमेटी चुनावों की विफलता 2024
कांग्रेस पार्टी ऑटो-टैक्सी चालकों के संघर्ष में बनेगी साथी: देवेन्द्र यादव 2024
कांग्रेस परिवार में नई ऊर्जा, देवेन्द्र यादव ने किया नए सदस्यों का स्वागत
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराईयों से स्वागत करता हॅ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और जन प्रिय नेता राहुल गांधी जी की जनता के लिए संघर्ष की लड़ाई से प्रेरित होकर दूसरी पार्टी के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सपने दिखाने और उनकी हकीकत में बड़ा अंतर होता है, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने धोखा दिया, जिसके कारण इनका विश्वास वहां खत्म हो गया।
यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ों, वंचितों के लिए काम करती है। मै विश्वास दिलाता हूॅ कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा।
यूट्यूब की खबरे
Bhalswa Dairy News Update | Hum Ghogha Dairy Nahi Jaenge | Ghogha Dairy News | Headlines Live News
Bhalaswa Dairy News 2024 | Sadan me kya hua Jaane Sach | Headlines Live News
Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News
परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत
एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News
आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में व्यापक समर्पण
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व निगम पार्षद अमरलता सांगवान, ध्रुव कप्तान सिंह, चौधरी निरंकार सिंह, मौ0 अंसारी, मंजूशा चौधरी, सवित सिंह, शेर सिंह, सुधा देव, जुनैद अनवर, धन्नो कुमारी, मुमताज, प्रदीप कुमार, शिवचरण, मौहम्मद जावेद, आम आदमी पार्टी से नूर जहां, कांता, संगीता, मरियम, गीता, किरण, हाजरा खातून, गीता देवी, अफसाना, निशा, लक्ष्मी, निशा, रुबिना सहित सैंकड़ो भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल है।
Lockdown 2026: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? जानिए पूरी सच्चाई
Lockdown 2026 ट्रेंड क्यों हो रहा है? जानिए PM मोदी के बयान, ईरान युद्ध और…
Badshah Wedding: बादशाह ने की ईशा रिखी से शादी?
Badshah Wedding को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, ईशा रिखी संग शादी की तस्वीरें…
Gautham Menon Case: मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 4.25 करोड़ जुर्माना
Gautham Menon Case में मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निर्देशक को 4.25 करोड़ रुपये चुकाने…
GTA Online Weekly Update: डबल मनी और भारी डिस्काउंट ऑफर
GTA Online Weekly Update में डबल मनी और भारी डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे बढ़ाएं कमाई…
Air Canada Express crash: न्यूयॉर्क हादसे में 2 पायलटों की मौत, 41 घायल
Air Canada Express crash न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसे में 2 पायलटों की मौत और 41 घायल।…
OnePlus 15T: लॉन्च, कीमत और फीचर्स का पूरा खुलासा
OnePlus 15T के लॉन्च, कीमत और फीचर्स को लेकर बड़े खुलासे सामने आए हैं। जानिए…





