headlines live newss

भाजपा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है

JUDGES 2025 05 29T165253.179

भाजपा सरकार 100 दिन: भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही

Table of Contents

भाजपा सरकार 100 दिन: भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है और इसका काम ही इसकी पहचान बन रहा है

भाजपा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है
भाजपा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है

नई दिल्ली 29 मई : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन मे कहा की अरविंद केजरीवाल सरकार के 10 साल के कुशासन के बाद जनता ने फरवरी 2025 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के विकास एवं रखरखाव का दायित्व सौंपा।

भाजपा सरकार 100 दिन: दिल्ली में भाजपा सरकार की तेज़ रफ्तार प्रगति के 100 दिन

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की कल दिल्ली में वर्तमान भाजपा सरकार 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। 10 वर्ष के कुशासन के बाद सत्ता में आई सरकार के काम को आंकने के लिए 100 दिन बहुत कम हैं पर यह हर्ष का विषय है की भाजपा सरकार इस अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है।

मोदी का मिशन विकास: बंगाल से यूपी तक बहेंगी परियोजनाओं की धार 2025 !

लाड़ली बहना योजना: डॉ. मोहन यादव का वादा धीरे-धीरे बढ़ेगी राशि, बहनों को मिलेगा ₹3000 प्रतिमाह

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है की जहां अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केन्द्र सरकार, भाजपा  एवं अधिकारियों पर दोषारोपण की नकारात्मक राजनीति करते थे वहीं भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है और इसका काम ही इसकी पहचान बन रहा है।

सचदेवा ने कहा है कल दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेगी पर आम आदमी के दृष्टिकोण से देखें तो रेखा गुप्ता की सरकार के कुछ मुख्य सफलता बिंदु हैं :

भाजपा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है
भाजपा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है

1. आयुष्मान भारत कार्ड जारी कर बुजुर्गों को 10 लाख का हेल्थ कवर देना।

2. दिल्ली को 1 लाख करोड़ का मेगा विकास बजट देना।

3. यमुना सफाई पर कटिबद्धता से काम शुरू करते हुए यमुना में गिरने वाले नालों पर एस.टी.पी. लगाने का बजट आवंटन करना।

4. केजरीवाल सरकार चरमराई डी.टी.सी. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था छोड़ कर गई उसे संभालते हुए 400 देवी योजना बसे चला कर स्थिती समभाली।

5. दिल्ली जलबोर्ड के टैंकरों में जी.पी.एस. लगा कर जहां झुग्गी क्लस्टर आदि की जल व्यवस्था सुधारी तो वहीं समर एक्शन प्लान ला कर पूरी दिल्ली की जल सप्लाई में भी सुधार लाया है।

6. सरकार ने आयुष्मान अरयोग्य मंदिरों का विकास शुरू कर दिया है जहां लोगों को दवा के साथ सभी स्वास्थ्य जांच एवं एक्स रे की सुविधा मिलेगी।

मुसलमानो को सेना का साथ देना है | Bolega India

नबी करीम इलाके में चाकू मारकर डबल मर्डर | Crime Episode

Smart Police Booth at IGI Airport’s Terminal 3 | Crime Episode

7. दिल्ली वालों को सड़कों पर परिवर्तन साफ दिख रहा है – लगभग 10 साल बाद नालों की, सीवरों का मेगा सफाई अभियान चल रहा है। दिल्ली नगर निगम की सड़क सफाई में भी सुधार दिख रहा है।

8. महिला सम्मान राशि पर नीतिगत निर्णय हो गया है, बजट भी आवंटित हुआ है, कमेटी काम कर रही है और शीघ्र इस पर कार्य योजना सामने आयेगी।

9. सरकार द्वारा लाये दिल्ली शिक्षा एक्ट से अभिवावकों की उम्मीद बढ़ी है।

10. केजरीवाल सरकार में जहां मंत्री केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखते थे वहीं भाजपा सरकार के मंत्री मंत्रालय एवं सड़क पर समस्याओं से जूझते मिलते हैं

भाजपा सरकार 100 दिन

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment