headlines live newss

शक्तिमान फिल्म पर अटकी गाड़ी: 3 घंटे तक रणवीर सिंह ने मुकेश खन्ना को मनाने की कोशिश की।

website post size 600400 10

अभिनेता मुकेश खन्ना, जिन्हें लोग ‘शक्तिमान’ के रूप में जानते हैं, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान फिल्म के निर्माण में आ रही रुकावटों पर बात की।

Table of Contents

अभिनेता मुकेश खन्ना, जिन्हें लोग ‘शक्तिमान’ के रूप में जानते हैं, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान फिल्म के निर्माण में आ रही रुकावटों पर बात की। उन्होंने बताया कि सोनी इंटरनेशनल को शक्तिमान फिल्म के राइट्स दिए गए हैं, लेकिन कास्टिंग को लेकर मतभेद हैं। रणवीर सिंह को रोल के लिए मनाने में तीन घंटे लगे, पर बात नहीं बनी।

शक्तिमान फिल्म

.अभिनेता मुकेश खन्ना को आज भी लोग ‘शक्तिमान’ के रूप में ज्यादा पहचानते हैं 90 के दशक का हर बच्चा उनका दीवाना हुआ करता था। उन्होंने जब से इस शो को उठाकर बड़े पर्दे यानी फिल्म में बदलने का ऐलान किया, तभी से शक्तिमान फिल्म की कास्टिंग को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं और अब तक इस फिल्म के मुख्य किरदार के लिए कास्टिंग नहीं हुई है।

कुछ समय पहले दावा किया गया था कि रणवीर सिंह शक्तिमान के रोल में इसमें नजर आ सकते हैं। हालांकि एक्टर ने एक एक्टर में बताया कि शक्तिमान फिल्म में रुकावट आ गई है और कास्टिंग के डिसीजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर को इस रोल के लिए हां बुलवाने में उनको तीन घंटे लग गए थे।

मुकेश खन्ना ने ‘गल्लाटा इंडिया’ से बातचीत में बताया, ‘IPR अभी भी मेरा है। लेकिन, हमने सोनी इंटरनेशनल को फिल्म बनाने के लिए 7 साल के राइट्स दिए हैं। मैंने उनसे लिखवाया है कि फिल्म में शक्तिमान की आत्मा नहीं बदलेगी। उन्होंने लिखकर दिया भी है कि वह शक्तिमान की वैल्यूज में बदलाव नहीं करेंगे।’ हालांकि फिल्म की कास्टिंग में एक्टर का रोई रोल नहीं होगा।

सोनी इंटरनेशनल और मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माताओं से लिखित में यह शर्त रखी थी कि शक्तिमान के किरदार के लिए कास्टिंग उनकी अनुमति से ही हो। हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने कहा कि वे उनसे राय जरूर लेंगे, लेकिन अंतिम निर्णय उनका होगा। इस बात पर मुकेश खन्ना ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह पहले पता होता, तो वे यह फिल्म साइन ही नहीं करते। उन्हें यह जानकारी किसी और से मिली और जब उन्होंने एग्रीमेंट देखा, तो साफ कहा कि अगर आप मेरी राय लेते हैं, लेकिन उसे मानते नहीं, तो मुझसे पूछने का मतलब ही क्या है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर फिल्म में शक्तिमान डिस्को में नाच रहा हो और वे इसे गलत मानें, तब भी टीम अपनी ही मर्जी से काम करेगी, जो उन्हें स्वीकार नहीं है।

मुकेश खन्ना ने फिल्म शक्तिमान फिल्म के अटकने का कारण बताया

मुकेश खन्ना ने बताया कि शक्तिमान फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अभी टेक्निकल बेसिस पर रुका हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अटका दिया है अभी क्योंकि वो मुझे क्लॉज दें या फिर पूछ लें। मुझसे पूछे बिना आप शक्तिमान से ध्यान नहीं हटा सकते। या तो कास्टिंग ऐसी रखो, अभी तो कास्टिंग में अटक गया है मामला, पूरी फिल्म बनानी बची है। मुझे पता है कहानी जो वो बनाना चाहते हैं। मैं उनको काम देने के लिए वहां रहूंगा। सब कुछ टेक्निकल ग्राउंड्स पर अटका हुआ है। पब्लिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही है।’

शक्तिमान फिल्म

शक्तिमान फिल्म का बजट

मुकेश खन्ना ने बताया कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक त्रयी (Triology) होगी, जिसमें तीन फिल्में बनाई जाएंगी। इनका बजट लगभग 150 से 200 करोड़ रुपये होगा। उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में कौन बेवकूफ बन रहा है, मुझे नहीं पता—मैं या वो लोग। लेकिन मैं अपना मन बदलने वाला नहीं हूं। आप राम के किरदार में रावण को नहीं डाल सकते।” उन्होंने आगे कहा कि फिल्म जल्द आनी चाहिए, क्योंकि आज के बच्चों को शक्तिमान की जरूरत है। हालांकि, उन्हें नहीं पता यह समय कब आएगा, और इस बारे में वे किसी से ज्यादा चर्चा भी नहीं करना चाहते।

मुकेश खन्ना ने कोर्ट में घसीटने की धमकी दी

मुकेश खन्ना ने कहा, “अब जंग शुरू हो गई है। अगर आप मेरी बात नहीं मानेंगे, तो मेरे बिना ही शक्तिमान फिल्म बनाइए, मैं रोक नहीं सकता क्योंकि यह मैंने लिखकर नहीं दिया है। मैं उसूलों का पक्का आदमी हूं और जब तक लड़ सकता हूं, लड़ता रहूंगा। जरूरत पड़ी तो सोनी वालों को कोर्ट में भी ले जाऊंगा। शक्तिमान के गाने और उसका म्यूजिक मैं रिलीज नहीं कर सकता, क्योंकि गलती से मैंने इनके अधिकार किसी और को बेच दिए थे।”

रणवीर सिंह के बारे में मुकेश खन्ना बोल

रणवीर सिंह के बारे में मुकेश खन्ना ने बताया, ‘रणवीर मेरे ऑफिस आए और मेरे साथ तीन घंटे बैठे। बहुत अच्छी मीटिंग रही। बहुत अच्छे एक्टर और इंसान हैं। इतना इंट्रेस्टेड था कि तीन घंटे तक कन्वेंस करने की कोशिश की। तब मैंने उनसे पूछा कि क्यो मैं कुछ कह सकता हूं? तो उन्होंने कहा नहीं मुझे 15 मिनट और दीजिए। अंत में मुझे लगा कि इन्हें शक्तिमान के रोल में कास्ट नहीं किया जा सकता और आज भी इसी बात पर मैं कायम हूं।’

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment