flYHd7E7b2W2XRtP

29 जून के बाद मानसून बारिश : राजधानी एक बार फिर हुई जल मग्न, दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल

Untitled 200 x 50 px
website image 66

Table of Contents

राजधानी एक बार फिर हुई जल मग्न, दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल , आतिशी की जल भराव पर समीक्षा के बाद किए किए दावे एक बार फिर मानसूनी बारिश में बहे।- सरकारें नालों की सफाई के नाम पर कागजों में खर्च दिखाकर हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार कर रही है। – देवेन्द्र यादव

29 जून के बाद मानसून बारिश :

दिल्ली में जलभराव पर फेल हुई केजरीवाल सरकार और एमसीडी

नई दिल्ली, 22 जुलाई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जलभराव को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के तथाकथित “आश्वासन“ और “तैयारियां“ एक बार विफल हो गईं। आज की मानसून की बारिश ने एक बार फिर दिल्ली में जल-जमाव और यातायात जाम कर कर दिया। बारिश के कारण आईटीओ सहित दिल्ली के अधिकतर मुख्य चौराहों और अंडरपास पर पानी भरने के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

भारी बारिश से दिल्ली में फिर मचा हाहाकार: 29 जून के बाद मानसून बारिश

29 जून के बाद मानसून बारिश : देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण लगातार हो रहे जल भराव और यातायात की समस्या वास्तव में गैर-जिम्मेदारी और अक्षमता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि 29 जून, 2024 को मानसून की पहली बारिश में कई अंडरपास और सड़कें जलमग्न हो गईं। प्रगति मैदान सुरंग सहित, और भारी जल-जमाव हुआ।

दिल्ली सरकार और एमसीडी ने बड़े पैमाने पर हर वर्ष होते जल जमाव और लोगों की परेशानियों से कोई सबक नहीं सीखा है। उन्होंने कहा कि मानसून में हर बारिश में दिल्ली के अधिकांश हिस्से जल मग्न होने के बावजूद पानी निकासी का कोई हल दिल्ली सरकार के पास नही है।

AAP’s guarantees for Haryana polls: Free electricity, Rs 1,000 aid for women

Haryana Election 2024 | AAP to contest solo in 2024 Haryana Assembly elections

Delhi Slum Demolition News: Chandni Chowk | Daya Basti Bolega | India

UP: Hotels, restaurants, vendors asked to display names ahead of Kanwar Yatra

जलभराव और यातायात जाम पर देवेन्द्र यादव का केजरीवाल सरकार पर हमला

श्री देवेन्द्र यादव ने याद दिलाया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने हाल ही में मानसून की तैयारियों की “समीक्षा“ करने के लिए पुराने रेलवे ब्रिज और यमुना बाजार की यात्रा के बाद कहा था कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए “युद्ध स्तर“ की तैयारी कर रही है, आज जब बारिश हुई तो जल-जमाव से निपटने की बहुत कम तैयारी की सभी पोल खुलकर जनता के सामने है।

iOS 18 और iPadOS 18 सार्वजनिक बीटा जारी: जाने इंस्टॉल करने की विधि ओर नई सुविधाएं

मनीष सिसोदिया को 29 जुलाई को जमानत की उम्मीद : 16 महीने हो गए है जेल मे

आगामी फ़ोन लॉन्च जुलाई 2024: वनप्लस नॉर्ड 4, रियलमी 13 प्रो सीरीज़, सैमसंग एम35 और अन्य नए मॉडल्स:2024

दिल्ली पुलिस द्वारा चेतावनी! साइबर ठगों का ध्यान रखें, सुरक्षा के लिए इस वीडियो को देखें।:2024

क्या आपको भी AI से प्यार है? MIT रिसर्चर्स ने बड़ा खुलासा किया है।:2024

मानसून की तैयारियों में फिर फिसड्डी साबित हुई दिल्ली सरकार

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जलभराव, जाम नालियों और सीवरों का मुख्य कारण है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की सरकार और दिल्ली नगर निगम जिसपर भाजपा शासित थी अब आम आदमी पार्टी, किसी के भी संबंधित विभागों द्वारा गाद निकालने का काम कभी ठीक से किया ही नही, काम को सिफ दस्तावेजों में पूरा दिखा गया। उन्हांने कहा कि प्रत्येक वर्ष गाद निकालने के काम के नाम पर हजारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहे है और स्थिति हर वर्ष जनता को परेशान करने वाली बनी हुई है।

दिल्ली की बारिश बनी मुसीबत: कांग्रेस ने सरकार की अक्षमता पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी, जिनके पास कई महत्वपूर्ण विभाग हैं, वे अपनी जिम्मेदारी निभाने की जगह हर मामले को इवेंट बनाकर पेश करने की कोशिश करती दिखाई देती है। जैसे पानी की मांग के लिए जल सत्याग्रह, मुनक नहर कटने पर हरियाणा सरकार के साथ काम करने का बयान, जल जमाव पर बयान, आदि शामिल है।

Headlines Live News

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार जल-जमाव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। दिल्ली वासी चाहे बारिश हो या धूप, भीष्ण गर्मी हो या सर्दी, हमेशा परेशानी उठानी पड़ती है। जिनके प्रति सरकार पूरी तरह निष्क्रियता की भूमिका निभा रही है।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram

Leave a comment

38 साल की उम्र में परफेक्ट फिगर का रहस्य 5 बड़ी परीक्षाएँ: SSC exam calendar 2026-27 ने उम्मीदवारों को राहत दी PINK MOON 2025 सरकार ने पूरी की तैयारी 2025 विश्व गौरैया दिवस: घरों को अपनी चहचहाहट से भरती है गौरैया, हो चुकी लुप्त