कांग्रेस: भाजपा व आम आदमी पार्टी की लड़ाई में दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका – देवेन्द्र यादव
आम आदमी पार्टी से मोहभंग: कस्तूरबा नगर, बुराड़ी, और नजफगढ़ के पदाधिकारियों का कांग्रेस में स्वागत
नई दिल्ली, 31 अगस्त, 2024 – दिल्ली प्रदेश congress कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज कस्तूरबा नगर बुराड़ी और नजफगढ़ विधानसभा के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की लड़ाई सड़कों पर दिखने के बाद दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं का भरोसा भाजपा और आम आदमी पार्टी से उठ चुका है और पिछले 10 दिनों से लगातार भाजपा और आम आदमी पार्टी के लगभग 10 विधानसभाओं के इनके संगठन पदाधिकारी, पूर्व निगम पार्षद सहित जिला, ब्लाक व वार्ड स्तर के कार्यकर्ता congress की सकारात्मक राजनीति, आदर्श और विचारधारा, congress अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे जन प्रिय नेता, जन नायक राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर congress का दामन थाम रहे है।
इस अवसर पर कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद और अ0भा0क0कमेटी के सचिव श्री अभिषेक दत्त, जिला अध्यक्ष सतबीर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।
संबंधित खबरे
भाजपा, आम आदमी पार्टी, बीएसपी के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी 2024
बुराड़ी विधानसभा में कांग्रेस का विस्तार: शाहिद उस्मानी और अन्य प्रमुख नेताओं का शामिल होना
कांग्रेस में शामिल होने वाले बुराड़ी विधानसभा के वार्ड 21 जहांगीर पुरी के पूर्व निगम प्रत्याशी शाहिद उस्मानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजिया आलम, राजेश सागर, पुरषोतम, पूर्व बादली विधानसभा यूथ अध्यक्ष ताहिर अंसारी, उपाध्यक्ष मुकंद,नूर मौहम्मद, मैनूर, कस्तूरबा नगर से अजीत कुमार, अमोल पटिल, ओबीसी महासिचव आशा सैनी, बिशन सिंह, देविन्द्र कोली, इंदु राणा, जय चंद, जयपाल कैन, जमन सिंह बिष्ठ, जितेन्द्र कुमार सैनी, कंवरपाल कोली, किशन लाल, किशोरी लाल, लाला राम, लक्ष्मी, महेन्द्र कुमार कैन, मोहन लाल, मोहन लाल कोली, मुबारक खान, नीलम, नीरु, पूनम भंडारी, प्रवीन पीटर, प्रवीन कुमार, प्रेम चंद भारती, राजेश लेहर, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सैनी, राजेन्द्र सिंह, रवि, संजय सैनी, सत्यादेव सैनी, शंकर, सोहन लाल, सन्नी सिंह, सुरेश ठाकुर, टीकम सिंह, वेद प्रकाश विक्की और विनोद खुशवाहा भाजपा नजफगढ़ से डाक्टर सेल के चैयरमेन डाक्टर सतपाल भारद्वाज, श्री धर्म सिंह, धर्मवीर सिंह, रामनिवास, कुलदीप भारद्वाज, सोनू शर्मा, एनसीपी के ओम प्रकाश सहरावत शामिल थे।
यूट्यूब की खबरे
Bhalswa Dairy News Update | Hum Ghogha Dairy Nahi Jaenge | Ghogha Dairy News | Headlines Live News
Bhalaswa Dairy News 2024 | Sadan me kya hua Jaane Sach | Headlines Live News
Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News
परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत
एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News
दिल्ली के विकास में बाधक: भाजपा और आप पार्टी की राजनीति पर देवेन्द्र यादव का प्रहार
देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो ही दलों ने दिल्ली को न केवल ठगा है बल्कि दिल्ली के विकास में दोनो दलों की रुचि नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन भाजपा व आप पार्टी के झगड़े से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है बल्कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी रुके हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का ठीकरा भाजपा पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। आतिशी और सौरभ भारद्वाज की रोज की नौटंकी से आम आदमी परेशान होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़े व मौजूदा दोनो दलों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कुछ मौजूदा चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, जिनसे लगातार उस क्षेत्र के सम्मानित नेता उनके सम्पर्क में है।
लाइव कारतूस और देशी कट्टा के साथ SHADIPUR फ्लाईओवर पर सशस्त्र अपराधी गिरफ्तार
Shadipur Armed Criminal केस में पटेल नगर पुलिस ने तेज़ी से रेड कर देशी कट्टा और…
Modular Crime Bust: WhatsApp dongle का इस्तेमाल कर रहे 2 hardened thieves गिरफ्तार
Modular Crime Bust में दिल्ली पुलिस ने crime के नए advanced तरीके उजागर किए, जिसमें…
GEMINI 3 FEATURES जो ChatGPT को कर सकते हैं Obsolete
Gemini 3 Features ने AI की दुनिया में तहलका मचा दिया है। इसके उन्नत फीचर्स और…
SARA ARJUN’S RISING STAR: RANVEER SINGH ने बताया कैसे बनीं बॉलीवुड की अगली यंग сенसेशन
Sara Arjun success story: Bollywood स्टार Ranveer Singh ने अपनी फिल्म ‘Dhurandhar’ की को-स्टार Sara…
Comeback Power in ‘Hungary vs Ireland’: आयरलैंड ने पिछड़कर रचा इतिहास
comeback power— Hungary vs Ireland क्वालीफायर में आयरलैंड ने करिश्माई वापसी की। Hungarian टीम शुरूआत…
Bihar Exit Polls: NDA को भारी बहुमत, 10 में से 9 सर्वे में JDU-BJP की सरकार, तेजस्वी को बड़ा झटका।
Bihar Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, और…












