headlines live newss

आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 2024

सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम 2024 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल

Table of Contents

सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम 2024 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

राजेन्द्र पाल गौतम का कांग्रेस में स्वागत: पूर्व मंत्री और सीमापुरी विधायक का कांग्रेस में शामिल होना।

नई दिल्ली, 6 सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचारी और अनियमितताओं भरी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने पर हम पूर्व मंत्री, सीमापुरी के विधायक राजेन्द्र पाल गौतम का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास, बलिदान, परम्परा, आदर्श और विचारधारा से कोई भी देशवासी अछूता नही है। राजेन्द्र पाल गौतम के पार्टी के साथ जुड़ने के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

आम आदमी पार्टी

MCD ZONE ELECTION 2024: दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति के चुनाव हुए सम्पन्न

MCD ZONE ELECTION: BJP 7 ज़ोन आप पर 5 ज़ोन अभी स्टेंडिंग कमेटी के लिए करना होगा इंतजार

MCD NEWS 2024: मेयर डॉ. शेली ओबेरॉय ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से किया इनकार

दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार: देवेन्द्र यादव ने अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी को आम पार्टी सरकार की नाकामी बताया। 2024


राजेन्द्र पाल गौतम का कांग्रेस में स्वागत: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेनुगोपाल और पवन खेड़ा की उपस्थिति में हुआ शामिल।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कांग्रेस महासचिव संगठन प्रभारी के.सी. वेनुगोपाल, मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, वरिष्ठ नेता के.राजू और एस.सी. विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया की मौजूदगी में आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज भी मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने राजेन्द्र पाल गौतम को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। गौतम को भारतीय संविधान की कॉपी भी भेट की।

आम आदमी पार्टी

MCD ZONE ELECTION 2024: दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति के चुनाव हुए सम्पन्न | Headlines Live News

Bhalswa Dairy News Update | Hum Ghogha Dairy Nahi Jaenge | Ghogha Dairy News | Headlines Live News

Bhalaswa Dairy News 2024 | Sadan me kya hua Jaane Sach | Headlines Live News

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत


जाति और धर्म के उन्माद पर चिंता: राजेन्द्र पाल गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताया।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति और धर्म के नाम पर जो आज उन्माद हो रहा है, वह पिछले 10 वर्षो में ज्यादा बढ़ गया है। जगह-जगह दंगे हो रहे है, दलितों खासकर पिछड़े अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यकों पर चुन-चुन कर जाति भेद का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा में जो नारा राहुल गांधी जी ने दिया कि ‘‘मैं नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान खोलने आया हूँ’’ की बात ने मेरे दिल को छू लिया। राहुल जी द्वारा कहना कि संविधान की रक्षा करनी है और देश में सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए सभी वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। राहुल जी की इन बातों से प्रेरित होकर मैंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वंचितों आदि की जो लड़ाई डा0 बाबा साहेब अम्बेडकर ने जीवन भर लड़ी उसी लड़ाई को राहुल गांधी जी लड़ रहे है मैं उनकी विचारधारा के साथ हूँ।

देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत भाजपा और आम आदमी पार्टी को छोड़ कर आए दिल्ली भर से 72 वकीलों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। यादव ने सभी वकीलों को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी

राहुल गांधी की संविधान रक्षा की लड़ाई से प्रेरित: बड़ी संख्या में युवा और अनुभवी वकीलों का कांग्रेस में शामिल होना।

लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चेयमैन एडवोकेट सुनील कुमार के प्रयासों से इतनी बड़ी संख्या में युवा और अनुभवी वकील लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की संविधान की रक्षा की लड़ाई और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के प्रभावशाली नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस पाटी में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेश जैन, एडवोकेट सुनील कुमार प्रभारी और अ0भ0क0कमेटी कॉआर्डिनेटर एडवोकेट करण सिंह भी मौजूद थे।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment