रेहडी पटरी दुकानदार न्याय पंचायत 2024 – रेहड़ी पटरी वालों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सबसे आगे
रेहड़ी पटरी वालों को न्याय दिलाने के लिए ‘‘रेहडी पटरी दुकानदार न्याय पंचायत’’ विषय पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने टाउन हाल मे कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद आप लोगों को की हर समस्या का हल निकालने वाले The Street Vendors Act-2014 को शक्ति से लागू करवाऐंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कंस्ट्ीट्यूशन क्ल्ब में आयोजित रेहड़ी पटरी वालों को न्याय दिलाने के लिए रेहडी पटरी दुकानदार न्याय पंचायत विषय पर
टाउन हाल कार्यक्रम में रेहड़ी पटरीवालों की समस्याओं और परेशानियों को सुना और उनके समाधान के लिए लिए मौजूद दिल्ली के रेहड़ी पटरी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने 10 वर्षों में रेहड़ी पटरी, खोमचा और साप्ताहिक बाजार
लगाने वालों की उपेक्षा की वजह से रेहड़ी पटरी लगाने वाले लगभग 5 लाख लोग अपनी अजीविका के लिए परेशान और लाचार है
परंतु कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 2014 में रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका को सुरक्षित रखने के लिए
The Street Vendors (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act-2014 बनाया था।
ऐसी और वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें