headlines live news.jpg

Andhra Pradesh NEWS : Andhra में NDA दलों के बीच सीटें हुई फाइनल, किसको क्या मिला

207
Andhra Pradesh News: आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ा गठजोड़ हुआ जिसमे आंध्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP - TDP और जनसेना पार्टी के बीच

Table of Contents

Andhra Pradesh News: आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ा गठजोड़ हुआ जिसमे आंध्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP – TDP और जनसेना पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आखिर फाइनल हो ही गया । BJP जहां 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी, वहीं पवन कल्याण की जनसभा 2 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। बाकी बची सीटें चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के खाते में गई हैं।

Andhra Pradesh News

हाइलाइट्स

  1. बीजेपी आंध्र की 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी
  2. पवन कल्याण की जनसभा 2 लोकसभा 10 विधानसभा में किस्मत आजमाएगी
  3. 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीट चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के खाते में
Andhra Pradesh News

अमरावती\नई दिल्ली: Andhra Pradesh News: इस लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। आंध्र प्रदेश में बीजेपी के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने हाथ मिलाया है। बीजेपी आंध्र में विधानसभा की 10 सीटों और लोकसभा की 6 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जनसेना 21 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीटों पर टीडीपी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दरअसल आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीट हैं।

Andhra Pradesh News

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बीजेपी मुख्यालय में जारी इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे  हैं। बैठक में देर रात आंध्र प्रदेश में सीट शेयरिंग पर आखिरी मुहर लग गई।

Andhra Pradesh News: चर्चा के बाद क्या हुई घोषणा

उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की खातिर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण से मुलाकात की। इस दौरान शेखावत के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने नायडू और कल्याण से मिलकर गठबंधन के उम्मीदवारों पर चर्चा की। बताया जा रहा है चर्चा काफी देर तक चली लेकिन आखिरकार सीटों के बंटवारे पर आखिरी मुहर लग गई   

Andhra Pradesh News: आंध्र में सीट बंटवारे पर मुहर कैसेहुई फ़ाइनल

इसके बाद लोकसभा और विधानसभा में सीटों का बंटवारे पर फाइनल मुहर लग गई। इसके तहत बीजेपी आंध्र में 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा वह लोकसभा की 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं पवन कल्याण की अगुवाई वाली जनसेना पार्टी 21 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। आंध्र की बाकी बची 144 विधानसभा और 17 लोकसभा सीट चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली टीडीपी के खाते में गई है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीट हैं।

BJP LOGO
Andhra Pradesh News
Andhra Pradesh News
पार्टीपार्टी लोकसभा सीटविधानसभा सीट
BJP0610
TDP17144
JAN SENA0221
Andhra Pradesh News: आंध्र में सीट बंटवारे पर मुहर

Andhra Pradesh News: 17 से 20 के बीच मोदी, नायडू, पवन कल्याण की होगी सभा 

सूत्रों ने बताया कि विपक्षी पार्टी ने 17 से 20 मार्च के बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि हमने मोदी को सभा के लिए आमंत्रित किया है। उम्मीद है कि वह आएंगे। तारीख अभी तय नहीं हुई है। हमने 17 मार्च का प्रस्ताव रखा लेकिन एक दिन आगे-पीछे हो सकता है। 17 से 20 मार्च के बीच यह सभा होगी। इस सभा को खास कर मोदी की अगुवाई में करने का मन है क्योंकि यह अभियान शुरू करने का एक अच्छा तरीका होगा। इस सभा में  मोदी, नायडू, पवन, सब एक साथ नजर आ सकते है । टीडीपी के एक अन्य सूत्र ने इस बात पर जोर दिया कि अगर मोदी इस सभा में भाग लेते हैं, तो इतिहास के एक दशक में पहली बार होगा कि मोदी, नायडू और कल्याण एक ही मंच पर होंगे। 

यह भी पढ़ें…HINDU MUSLIM KA PYAR : “भाईचारे का मैदान- हिन्दू-मुस्लिम खिलाड़ी एक साथ”

Andhra Pradesh News

2019 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव – विकिपीडिया

पार्टीपार्टी लोकसभा सीटविधानसभा सीट
BJP0610
TDP17144
JAN SENA0221
Andhra Pradesh News:
jamini hakikat news

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment