headlines live newss

Devender Yadav का आरोप: दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं सड़कें और घर 2025 !

CONTESTING FOR 56

Devender Yadav का आरोप: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की

Table of Contents

Devender Yadav का आरोप: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Devender Yadav का आरोप: दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं हैं सड़कें और घर 2025 !

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर चिंता जताई और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

Devender Yadav का आरोप: भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी बनी ‘अपराध राजधानी’

श्री यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आम लोग, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, अब दिन में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली में अपराध पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही थी। लेकिन इस बैठक के दो महीने बाद भी अपराध दर में कोई गिरावट नहीं आई है, बल्कि लगातार इजाफा ही हुआ है।

CONTENT CREATORS 2025: क्रिएटर्स को सरकार का तोहफा! मिलेगा सरकार से फंड

ILLEGAL BANGLADESHI 2025: पकड़ें गए अवैध प्रवासी

TAMIL NADU VS BHARAT 2025 : क्या तमिलनाडु हुआ भारत से अलग?

बुज़ुर्ग भी नहीं सुरक्षित अपराध में दिल्ली देशभर में सबसे आगे

देवेंद्र यादव ने चौंकाने वाले आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों का राष्ट्रीय औसत जहां 66.4 प्रतिशत है, वहीं दिल्ली में यह दर 144 प्रतिशत है। इसी तरह, बच्चों के खिलाफ अपराधों में दिल्ली 134 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत 36 प्रतिशत से कहीं ऊपर है। बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में भी दिल्ली 144 प्रतिशत के साथ अव्वल है, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 7.5 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली अब न केवल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, बल्कि सबसे अधिक अपराधग्रस्त शहर भी बन चुका है। झपटमारी, डकैती, जानलेवा हमले, महिलाओं और नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं आम हो चुकी हैं और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

Devender Yadav का आरोप

11 साल के भ्रष्टाचार के बाद भी नहीं सुधरी सरकार अब जनता जवाब मांगेगी

देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब किसी भी बहाने के पीछे नहीं छिप सकती क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों में उन्हीं की सरकार है। यदि अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे और सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रहेगी, तो यह दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात होगा।

उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार से अपील की कि वह अब सार्थक और प्रभावी शासन शुरू करे और लोगों को झूठे वादों से गुमराह करना बंद करे, जैसा कि पिछली केजरीवाल सरकार करती रही। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही।

नबी करीम इलाके में चाकू मारकर डबल मर्डर | Crime Episode

Smart Police Booth at IGI Airport’s Terminal 3 | Crime Episode

DELHI Jhandewalan FIRE: दिल्ली के झंडेवालान इलाके में बिल्डिंग में भीषण आग | Crime Episode

बेरोजगारी और सस्ती शराब ने बढ़ाया युवाओं का अपराध की ओर झुकाव

यादव ने केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घोटाले ने दिल्ली के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। सस्ती दरों पर शराब की उपलब्धता और बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा अपराध की ओर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आज भी केजरीवाल सरकार के कुशासन की सजा भुगत रहे हैं।

Devender Yadav का आरोप

श्री यादव ने अंत में कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को सुशासन देने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन यदि सरकार अपराधियों को खुला छोड़ती रही और राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाई, तो यह उस जनादेश के साथ धोखा होगा। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की ताकि दिल्ली को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण शहर बनाया जा सके।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment