देवेन्द्र यादव: आम आदमी पार्टी की शोषणकारी नीति के कारण ऑटो टैक्सी वालों पर आजीविका का संकट आया है, आप पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया।- देवेन्द्र यादव
ऑटो-टैक्सी यूनियन की मुलाकात: रोजगार संकट पर दिल्ली कांग्रेस का समर्थन
नई दिल्ली, 25 अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ऑटो टैक्सी चालकां के साथ अन्याय नही होने देगी। ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन रजि0 का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव से उनके रोजगार पर आऐ संकट को बचाने के संबध में मुलाकात की। ऑटो टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त करते हुए यादव ने कहा कि आपके संघर्ष में कांग्रेस आपके साथ खड़ी है और ऑटो टैक्सी वालों की लड़ाई में कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही मजबूती के साथ खड़ा है।
संबंधित खबरे
भलस्वा डेरी पर बड़ा फैसला:16 अगस्त 2024 दिल्ली हाईकोर्ट का जजमेंट
अडानी ग्रुप की जांच में तथ्यों को छिपाने का आरोप: देवेन्द्र यादव का बयान 2024
‘गलती से मिस्टेक’: वीडियो वायरल 21 अगस्त 2024 भारत बंद के प्रदर्शन में पुलिस ने SDM पर भांज दी लाठी
निगम का बड़ा फैसला: 60 स्कूलों का मर्जर, बच्चों की शिक्षा पर क्या होगा असर?
सरकार की लापरवाही पर देवेन्द्र यादव का कड़ा बयान: सब ठीक नहीं है!! 2024
शोषणकारी नीतियों का विरोध: ऑटो-टैक्सी चालकों के रोजगार पर मंडराता संकट
यादव ने कहा कि दिल्ली में ऑटो टैक्सी चालक केन्द्र की भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की शोषणकारी नीति और कानून की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की उदासीनता के कारण इन गरीब लोगों के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। यादव ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने से पहले केजरीवाल ने ऑटो टैक्सी वालों से जो वादे किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा नही किया। केजरीवाल सरकार पिछले 10 वर्षों ऑटो टैक्सी वालों को गुमराह कर रही है।
ऑटो-टैक्सी यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल: रोजगार बचाने की मुहिम में शामिल 13 यूनियनों का संघर्ष
देवेन्द्र यादव ने कहा कि ऑल दिल्ली ऑटो अैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन रजि0 सहित द्वारा अन्य 13 यूनियनों द्वारा 22 और 23 अगस्त की दो दिवसीय हड़ताल ऑटो, काली पीली टैक्सी, इकोनोमिक रेडिया टैक्सी, ऑल इंडिया टूरिस्ट टैक्सी के खत्म होते रोजगार को बचाने के लिए किया गया। उन्हांने कहा कि उपराज्यपाल से भी यूनियन हस्तक्षेप करने के लिए मांग कर चुकी है, परंतु राज निवास कार्यालय की ओर से सहानूभूतिपूर्वक कार्यवाही अथवा आश्वासन नही दिया गया।
यूट्यूब की खबरे
Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News
परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत
एक करोड़ का मुआवज़ा मिलना चाहिए – देवेंद्र यादव | Headlines Live News
बहन नहीं बांध पाई राखी | खा गया नाला 7 साल के ब*च्चे को | वजीरपुर विधानसभा | Headlines Live News
नाले मे डू *बने से 7 साल का ब*च्चा क्यों म*रा | जाने सच Wazir pur | Headlines Live News जमीनी हकीकत
एग्रीगेटर्स की मोटरसाइकिल टैक्सी सेवाओं से ऑटो टैक्सी चालकों की आजीविका पर संकट
ऑटो यूनियन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर रखी गई मांगों के अनुसार अपर्याप्त भुगतान के साथ-साथ एग्रीगेटर्स द्वारा मोटरसाईकिल टैक्सी सेवाएं शुरु होने से ऑटो टैक्सी वालों की अजीविका प्रभावित हुई है। जबकि कम्पनियों के अंतर्गत टैक्सी चलाने वाले ड्राईवर की परेशानी है कि कम्पनी इन्हें कम भुगतान करती है, जिसके कारण इन्हें अपने खर्चे निकालने मुश्किल पड़ते है। ऑटो यूनियन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की अवैध उगाही के कारण हाई कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित 236 सड़कों पर बिना पंजीकृत हजारों ई रिक्शा, बिना लाईसेंस के चलाए जा रहे जिसके कारण ऑटो टैक्सी वालों को भारी नुकसान हो रहा है।
2013 के वादे: आप सरकार ने ऑटो वालों के साथ किए गए सभी वादे तोड़े
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आप पार्टी ने 2013 में ऑटो वालों को विश्वास में लेकर वादे किए थे कि हजारों ऑटो स्टेड बनाने, एयरपोर्ट पर स्टेंड बनाने, ऑटो की जब्ती पर रोक, मीटर वेटिंग मिलेगी, बैंक लोन सहित बिना वेटिंग ब्लैक ऑटो देने, ट्रांसपोर्ट विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने सहित फाईनेंसरों व दलालों की सांठगांठ खत्म करने और पुलिस की दादागिरी को खत्म करने जैसे किसी भी वादा को पूरा नही किया बल्कि पिछले 10 वर्षों में ऑटो टैक्सी वालो के साथ अत्याचार बढ़े है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार और उसके नेता शुरुआत से ही दिल्ली में ऑटों टैक्सी वालों के साथ विश्वासघात करते आए है और इनकी वाजिब मांगों और इनसे किए गए वायदों को आज तक पूरा नही किया। कांग्रेस पार्टी ऑटो टैक्सी वालों के साथ खड़ी है और इनके अधिकारों के लिए इनके साथ सड़को पर संघर्ष करेगी।
“खुलासा: Elvish Yadav और Jiya Shankar की सगाई का 100% सच! वायरल फोटो ने सबको चौंकाया”
Elvish Yadav Jiya Shankar की वायरल फोटो से सगाई की अटकलें तेज। डायमंड रिंग और…
U19 World Cup Final 2026: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
U19 World Cup Final 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया।…
Italy vs UAE T20 Warm-up 2026: इटली की 112 रन से शानदार जीत
Italy vs UAE T20 Warm-up 2026 में इटली ने 112 रन से जीत दर्ज की।…
Google Pixel 10a टीज़र जारी: नया डिज़ाइन, प्री-ऑर्डर 18 फरवरी
Google Pixel 10a का डिज़ाइन टीज़र जारी। फ्लैट कैमरा मॉड्यूल, Tensor G4 और 18 फरवरी…
Bharat Taxi Launch 2026: सहकारी टैक्सी सेवा, ड्राइवरों को बड़ा लाभ
Bharat Taxi Launch भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा शुरू। शून्य कमीशन, सर्ज-फ्री किराया और…
Cristiano Ronaldo misses Al Nassr vs Al Riyadh 2026: सऊदी प्रो लीग में विवाद
Cristiano Ronaldo misses Al Nassr vs Al Riyadh: रोनाल्डो की अनुपस्थिति और बेंजेमा विवाद ने…









