headlines live newss

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट

JUDGES 67

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन-3 का टीजर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही कपिल शर्मा और उनकी

Table of Contents

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन-3 का टीजर रिलीज हो गया है और इसके साथ ही कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट
सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट

भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो में से एक इस शो ने अब तक सभी दर्शकों को भरपूर हंसी और मनोरंजन दिया है। इस बार का सीजन पहले से कहीं ज्यादा खास और मजेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें दर्शकों को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

शो के टीजर में दिखा कपिल टीम का पुराना तड़का

24 मई 2025 को नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो का टीजर वीडियो रिलीज किया, जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दिए। इस मजेदार टीजर की शुरुआत कपिल शर्मा के फोन कॉल से होती है, जहां वह अर्चना पूरन सिंह को फोन करते हैं। अर्चना बताती हैं कि वह बैंक पहुंची हैं, जिस पर कपिल चुटकी लेते हैं कि लोन की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका शो वापस आ गया है।

इसके बाद कपिल अपने साथ‍ियों से बात करते हैं और पूछते हैं कि इस बार शो में क्या नया और मजेदार किया जा सकता है। कीकू शारदा मजाक में कहते हैं कि कुछ भी उल्टा-सीधा किया तो भागना पड़ेगा, लेकिन अब वह भाग नहीं सकते। कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि वह डांस कर सकते हैं, तो कपिल जवाब देते हैं कि डांस तो कीकू भी कर लेते हैं। सबसे मजेदार जवाब सुनील ग्रोवर का आता है, जो कहते हैं कि उन्होंने फुकेट में अपनी जांघ पर टैटू बनवाया है, जो दर्शकों ने नहीं देखा, अब दिखा दें?

सफेद बालों में छाया ग्लैमर: डेंटिस्ट अपर्णा वर्मा ने मॉडलिंग से मचाया धमाल 2025 !

सफेद से लाल तक का सफर जैकलीन फर्नांडिस का सबसे दमदार कान्स लुक 2025 !

कपिल के मंच पर मिलेगा टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका

इस मजाक-मस्ती के बीच सबसे खास बात ये सामने आई है कि इस बार दर्शकों को भी शो का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वे न सिर्फ शो के सेट पर जाकर कपिल और उनकी टीम से मिल सकेंगे, बल्कि अपना टैलेंट भी दिखा पाएंगे। यह मौका देशभर के उन टैलेंटेड लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो हमेशा से खुद को इस मंच पर दिखाना चाहते थे।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ की शुरुआत 21 जून 2025 से होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हर शनिवार रात 8 बजे शो का नया एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कपिल शर्मा ने खुद कहा है, “शनिवार अब फिर से फनीवार बनेगा।”

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट
सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट

नेटफ्लिक्स ने सुपरफैंस को दिया शो में शामिल होने का मौका

इस बार का शो न सिर्फ कॉमेडी से भरपूर होगा, बल्कि इमोशन्स और इंस्पिरेशन से भी लबालब होगा, क्योंकि इसमें आम लोगों की असाधारण कहानियां और उनके अनोखे टैलेंट को मंच मिलेगा। नेटफ्लिक्स ने दुनियाभर के सुपरफैंस को शो में भाग लेने का न्योता दिया है और यह एक नई शुरुआत की तरह है, जहां दर्शक सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि शो का हिस्सा बन सकेंगे।

कपिल शर्मा ने कहा, “इस बार सीजन-3 में हमारी बातचीत और अद्भुत मेहमानों के अलावा, नेटफ्लिक्स और द ग्रेट इंडियन कपिल शो कुछ अलग और स्‍पेशल कर रहे हैं। हमें मिले प्यार के लिए धन्यवाद के तौर में, हम अपने सुपरफैंस पर फोकस कर रहे हैं। उनकी कहानियां, उनके अनूठे टैलेंट्स को हम मंच देंगे।”

#rakshabandhan raksha bandhan trending reels

Desi ladke vs Shehar ke ladke | #desi

सुनील ग्रोवर की वापसी से लौटेगा पुराना जादू

शो के पुराने सीजन्स की तरह इस बार भी उम्मीद है कि बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी, कपिल और उनकी टीम की कॉमिक टाइमिंग और अर्चना पूरन सिंह की ठहाकेदार हंसी दर्शकों का दिल जीत लेगी। साथ ही, सुनील ग्रोवर की वापसी से दर्शकों को फिर से वही पुराना जादू देखने को मिलेगा, जिसकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं।

टीजर वीडियो भले ही सिर्फ डेढ़ मिनट का हो, लेकिन इसमें जो उत्साह और एंटरटेनमेंट झलकता है, उससे यह साफ है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 एक बार फिर लोगों की वीकेंड एंटरटेनमेंट की पहली पसंद बनने वाला है।

सीजन 3 में नया ट्विस्ट! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट
सीजन 3 में नया ट्विस्ट! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अब फैंस भी दिखाएंगे टैलेंट

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment