headlines live newss

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

लड़के के साथ दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता 9

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है. जारी मतदान

Table of Contents

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है. जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: ओडिशा में विधानसभा चुनाव में 9 बजे तक 6.99% वोटिंग
ओडिशा में विधानसभा चुनाव में 9 बजे तक 6.99 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा झारखंड की गांडेय सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है. यहां 9 बजे तक 10.37 फीसदी और लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव में 10.88 फीसदी वोट पड़े हैं.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: महाराष्ट्र में 6.33% वोटिंग लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक महाराष्ट्र में औसतन 6.33 प्रतिशत मतदान हुआ
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

Candidate Kaun: कैसरगंज से बृजभूषण पर ‘ग्रहण’! क्या बरेली से गंगवार के आड़े आएगी उम्र? जानें फरीदाबाद में किसका चांस

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने ठाणे में डाला वोट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: यूपी में सुबह 9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान हुआ है.

अमेठी- 13.45 प्रतिशत, बांदा- 14.57 प्रतिशत, बाराबंकी- 12.73 प्रतिशत
फैजाबाद- 14.00 प्रतिशत , फतेहपुर-  14.28 प्रतिशत, गोंडा- 9.55 प्रतिशत
हमीरपुर- 13.61 प्रतिशत, जालौन- 12.80 प्रतिशत, झांसी- 14.26 प्रतिशत
कैसरगंज- 13.04 प्रतिशत, कौशाम्बी- 10.49 प्रतिशत, लखनऊ- 10.39 प्रतिशत,

मोहनलालगंज- 13.86 प्रतिशत, रायबरेली- 13.60 प्रतिशत.

राष्ट्रपति शासन 2024 दिल्ली में कभी भी लग सकता है आप पार्टी के नेताओ ने जताई चिंता

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने मुंबई में डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 5वें चरण में मतदान जारी है. दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने मुंबई में वोट डाला, “वोट न देने वालों” के लिए सज़ा का सुझाव दिया.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: हेमा मालिनी और उनकी बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई में डाला वोट

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी वोट डाला है.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता सुनील शेट्टी वोट डालने पहुंचे

अभिनेता सुनील शेट्टी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता रणदीप हुडा ने लोगों से वोट डालने की अपील की

अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा कि ‘लोकतंत्र में वोट के ज़रिए आपको अपना और अपने देश का भविष्य तय करने का अधिकार है. आपको वोट ज़रूर करना चाहिए…लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लें और वोट करें.’

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ डाला वोट

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान दिखाया. उन्होंने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर झड़प

पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर झड़प की भी खबरें हैं. सात सीटों पर चल रहे मतदान के दौरान हुगली के आरामबाग में टीएमसी नेता पर कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. खानकुल में भी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. हावड़ा जिले में उलुबेरिया और सालकिया में भी बीजेपी और टीएमसी नेताओं में झड़प हो गई.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: पश्चिम बंगाल में 15.3% मतदान दर्ज

सुबह लगभग 9 बजे तक, महाराष्ट्र के सात लोकसभा सीटों – आरामबाग, बोनगांव, हुगली, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया और सेरामपुर में कुल मतदान 15.3% दर्ज किया गया था. जहां उलुबेरिया में 17.2% के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ, वहीं हुगली में 14.0% के साथ सबसे कम मतदान हुआ.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: मतदान केंद्र पर शख्स से भिड़ी BJP की लॉकेट चटर्जी

हुगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दासघरा हाई स्कूल के एक मतदान केंद्र पर भाजपा सांसद और हुगली से उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और पोलिंग एजेंट होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति के बीच बहस हो गई. लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि वह टीएमसी एजेंट हैं. बाद में वह उस व्यक्ति को मतदान केंद्र से बाहर ले गईं.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: जावेद अख्तर और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के लिए 5वें चरण का मतदान जारी है. इस बीच गीतकार जावेद अख्तर और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने वोट डाला. जावेग अख्तर ने कहा ‘कोई सन्देश नहीं, वोट दो घर जाओ…’ वहीं शबाना आजमी ने कहा ‘आपकी जिम्मेदारी है आप वोट जरूर कीजिए’.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता अनिल कपूर ने डाला वोट

वोट डालने के बाद अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि ‘मैंने अपना वोट डाल दिया है. भारत के सभी नागरिकों को मतदान करना चाहिए.’

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: हावड़ा में 2 जगहों पर हिंसा

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान, हावड़ा जिले के उलुबेरिया और सालकिया में भी झड़पें हुईं. जहां उलुबेरिया में बीजेपी के स्थानीय नेता के भतीजे पर हमला किया गया, वहीं सालकिया में सीपीआईएम पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: ‘मुट्ठी भर भ्रष्ट लोगों ने…’ PM मोदी का BJD पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में कहा ‘ओडिशा में खराब स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? यह बीजद सरकार है जो कुछ भ्रष्ट लोगों के नियंत्रण में है. मुट्ठी भर भ्रष्ट लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास पर कब्जा कर लिया है. बीजद के छोटे कार्यकर्ता अब करोड़पति बन गए हैं.’

राहुल गांधी ने किया EXPOSE सभी गोदी मीडिया CHANNELS को

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता सुनील शेट्टी ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद, अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘हर किसी को बाहर आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए. मुंबई में मतदान का प्रतिशत कभी भी 50-60% से अधिक नहीं हुआ है… हम सभी को समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए…’

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने डाला वोट

वोट करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि आज भारी मात्रा में सब यहां मतदान करने आए हुए हैं और जो नहीं आए हैं वो शाम तक आकर अपना वोट डालें.’

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के लगे नारे

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में जारी मतदान के बीच रायबरेली में हंगामा हो गया है. रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का विरोध हुआ है. खबर है कि रायबरेली में राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे हैं.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान LIVE VOTING PHASE 5 2024: अमेठी और रायबरेली में मतदान की धूम

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने डाला वोट

वोट डालने के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “आज लोकतंत्र का त्योहार है और हमें बाहर आना चाहिए और अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने के लिए वोट करना चाहिए.”

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: सुभाष घई ने डाला वोट

सुभाष घई वोट डालने के बाद कहा कि ‘मैं प्रत्येक मतदाता से अपना वोट डालने के लिए कहूंगा. मैंने यह देश के विकास के लिए किया है. मैं चाहता हूं कि मेरा देश दूसरों पर निर्भर न रहे और यह एक उत्पादक देश बने और इस प्रकार हर एक का विकास हो हमें प्रयास करना होगा. मुझे उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों की सरकार वैश्विक स्तर पर सभी धर्मों के लिए सम्मान, प्रेम, विकास और प्रगति सुनिश्चित करेगी.’

बाँसुरी स्वराज ने किया अपना शानदार रोड शो |

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कुल प्रतिशत : 36.73 %

बिहार : 34.62 %

जम्मू एवं कश्मीर :34.79 %

झारखंड: 41.89

लद्दाख:52.02 %

महाराष्ट्र :27.78%

ओडिशा:35.31 %

उत्तर प्रदेश:39.55 %

पश्चिम बंगाल : 48.41 %

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

उत्तर प्रदेश में मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार दोपहर को रायबरेली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल ने किया मतदान

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता आमिर खान ने मुंबई में डाला वोट

अभिनेता आमिर खान ने फिल्म निर्देशक और निर्माता किरण राव के साथ अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं सभी भारतीयों से अपील करना चाहता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और वोट करें.’

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेता गुलशन ग्रोवर, भूमि पेडनेकर ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेता गुलशन ग्रोवर और भूमि पेडनेकर ने अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई.

Headlines Live News

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने के बाद नासिक के निर्दलीय उम्मीदवार पर FIR

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, नासिक में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: अभिनेत्री रेखा ने मुंबई में डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए वोट डालने के बाद अभिनेत्री रेखा मुंबई के एक मतदान केंद्र से निकलती हुई नजर आईं.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: शाहरुख खान ने परिवार संग डाला वोट

मुंबई में बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोमवार को मतदान में हिस्सा लिया. बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान परिवार संग मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला. उनके अलावा, महानायक अमिताभ बच्चन ने भी मतदान किया.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting Live: दोपहर तीन बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. वहां अब तक 62.72% मतदान हुआ. वहीं, ओडिशा में 48.95 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 47.55 फीसद, जबकि महाराष्ट्र में 38.77% वोटिंग हुई है.

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment

38 साल की उम्र में परफेक्ट फिगर का रहस्य 5 बड़ी परीक्षाएँ: SSC exam calendar 2026-27 ने उम्मीदवारों को राहत दी PINK MOON 2025 सरकार ने पूरी की तैयारी 2025 विश्व गौरैया दिवस: घरों को अपनी चहचहाहट से भरती है गौरैया, हो चुकी लुप्त