संविधान रक्षक अभियान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चलाकर भाजपा की नफरती और तानाशाही सोच और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।- देवेन्द्र यादव
देवेन्द्र यादव: संविधान रक्षक अभियान: भाजपा के संविधान पर प्रहार के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम
नई दिल्ली, 16 अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लगातार संविधान पर प्रहार करने और अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों के संविधान में दिए गए अधिकारों को छीनने के कारण ही कांग्रेस पार्टी को संविधान रक्षक अभियान चलाने की जरुरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि 100 दिन का संविधान रक्षक अभियान 15 अगस्त 2024 से 26 नवम्बर 2024 तक चलाया जाएगा, जिसकी राजधानी दिल्ली में आज कांस्टीट्यूशन क्लब में डिप्टी स्पीकर हॉल से अभियान की शुरुआत की गई।
संविधान रक्षक अभियान की लॉचिंग के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अजय माकन, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने संबोधित किया।
राहुल गांधी का जीवन मिशन: संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की सुरक्षा
कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी भाजपा की तानाशाही सरकार के संविधान पर प्रहार से लगातार बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने को ही अपने जीवन का लक्ष्य मान लिया है, इसको आदर्श मानकर हमें संविधान रक्षक अभियान को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी ही कर सकती है। क्योंकि जनता से जुड़े मुद्दों को राहुल जी लगातार सड़क से संसद तक उठा रहे है, जबकि भाजपा लगातार गरीबों के हकों का हनन कर रही है। उन्हांने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो संविधान को बचाना होगा, अगर संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र भी बचेगा। हमें संविधान रक्षकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी करनी होगी और दिल्ली इसे मजबूती के साथ चलाना होगा।
संबंधित खबरे
Demolition News 2024: भलस्वा डेयरी में ढह जाएगा लोगों का आशियाना
BHALSWA DAIRY DEMOLITION: 2024 भलस्वा डेयरी को उजड़ने नही देंगे
HIGH COURT JUDGMENT: BHALSWA DAIRY DEMOLISTION 2024
देवेन्द्र यादव: भाजपा की संवर्ण समर्थक नीति से संविधान खतरे में
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों राजधानी सहित पूरे देश में अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ो के खिलाफ लगातार अत्याचार बढ़ने के साथ-साथ भाजपा की संवर्ण समर्थक और तानाशाही सरकार ने संविधान में दिए इन वर्गों के अधिकारों को छीनने और कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकतरफा सोच के कारण माहौल इतना खराब हो गया है कि संविधान खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में 3 लाख संविधान रक्षक तैयार करना अपने आप में अभिमान की बात है। संविधान रक्षक अभियान से में भाजपा घबरा गई है, उसे राजधानी में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है क्योंकि भाजपा की राजनीति लोगों को गुमराह करके चल रह है।
यूट्यूब की खबरे
bhalswa dairy ka bhavishya | bhalswa dairy demolition | 16 August 2024 | Headlines Live News
दिल्ली के मॉडल टाउन में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप, मलबे से दो लोगों को निकाला गया
क्यों रो पड़ी आतिशी | मनीष सीसोदिया | आतिशी | अरविंद केजरिवाल
मनीष सीसोदिया जेल से बाहर | Manish sisodia Bail
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है, जो बराबरी के दर्जा देने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश करके संविधान के आधार को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान रक्षक अभियान के साथ जुड़कर एकजुटता के साथ योगदान देना होगा। संविधान रक्षक अभियान को 70 विधानसभाओं में चलाने का लक्ष्य है, मैं चाहता हूॅ कि इसे वार्ड स्तर, ब्लाक स्तर और बूथ स्तर पर चलाए जाए ताकि भाजपा की गरीबों के अधिकारों को संविधान में खत्म करने की मंशा को उजागर किया जा सके।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता 15 वर्षों के कांग्रेस शासन को वापस लाना चाहती है। लोकसभा सभा चुनावों में जिस मजबूती के साथ हमने वापसी की है, अब हमें जरुरत है जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाऐं। चुनाव नजदीक है, हमें संविधान की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान में मजबूती के साथ कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की वास्तविक सोच को जनता को बताना है।
श्री राजेश लिलौठिया ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत कल 15 अगस्त को हुई और समापन 26 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। संविधान रक्षक अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसको आज दिल्ली में लांच किया गया। भाजपा की तानाशाह सरकार की पिछड़े, समाज से वंचित लोगों के खिलाफ दुर्भावना की सोच, जो इनके अधिकारों को संविधान में कम करके संविधान को खत्म करना चाहती है। हमारी संविधान रक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है अभी तीन लाख है अगले 100 दिनों में 30 करोड़ तक भी पहुॅच सकेगी क्योंकि देश का हर दूसरा आदमी भाजपा की तानाशाही सोच और सरकार से परेशान है।
“खुलासा: Elvish Yadav और Jiya Shankar की सगाई का 100% सच! वायरल फोटो ने सबको चौंकाया”
Elvish Yadav Jiya Shankar की वायरल फोटो से सगाई की अटकलें तेज। डायमंड रिंग और…
U19 World Cup Final 2026: वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
U19 World Cup Final 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया।…
Italy vs UAE T20 Warm-up 2026: इटली की 112 रन से शानदार जीत
Italy vs UAE T20 Warm-up 2026 में इटली ने 112 रन से जीत दर्ज की।…
Google Pixel 10a टीज़र जारी: नया डिज़ाइन, प्री-ऑर्डर 18 फरवरी
Google Pixel 10a का डिज़ाइन टीज़र जारी। फ्लैट कैमरा मॉड्यूल, Tensor G4 और 18 फरवरी…
Bharat Taxi Launch 2026: सहकारी टैक्सी सेवा, ड्राइवरों को बड़ा लाभ
Bharat Taxi Launch भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा शुरू। शून्य कमीशन, सर्ज-फ्री किराया और…
Cristiano Ronaldo misses Al Nassr vs Al Riyadh 2026: सऊदी प्रो लीग में विवाद
Cristiano Ronaldo misses Al Nassr vs Al Riyadh: रोनाल्डो की अनुपस्थिति और बेंजेमा विवाद ने…









