बड़ा सवाल 2024: अमीर ओर अमीर हो रहा है , गरीब ओर गरीब क्यों हो रहा है कौन देगा जवाब

Headlines Live News

पिछले 10 वर्षों में 80 प्रतिशत की जनसंख्या की आबादी के कारोबार की कमाई में कमी आई है । कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य

और सांसद शशी थरुर ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बाधित किया।

कितने प्रतिशत परिवारों को सरकार की योजनाओं को लाभ मिला है? भाजपा की एकपक्ष पूंजीपति संरक्षण की नीति के कारण आज हालात यह है

कि गरीब आदमी अपनी जरुरत की वस्तु खरीदने में असमर्थ हो गया है और लोगों की जिंदगी में आनन्द और खुशी छिन चुकी है।

शशी थरुर ने कहा कि भाजपा के शासन में बढ़ती वर्गीकृत असमानता के कारण महंगाई, बेरोजगारी, समाजिक

तुष्टीकरण, भेदभाव के कारण 95 प्रतिशत जनसंख्या असुरक्षित महसूस कर रही है।

पिछले 10 वर्षों में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के गिरते स्तर के कारण गरीब, मजदूर, मजबूर, वंचित, निम्न व मध्यम वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित महसूस कर रहा है।

ऐसी और वेबस्टोरी देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

बेबाक़ , बेख़ौफ़