KERALA HC

मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में दर्ज आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया। 

कोर्ट ने कहा कि ऐसा आचरण मानहानि का अपराध नहीं हो सकता। 

विरोध प्रदर्शन एक प्रभावी लोकतंत्र के लिए आवश्यक हैं और यह लोकतांत्रिक चेतना की बाहरी अभिव्यक्ति है। 

भले ही मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाया गया हो, इसे IPC की धारा 499 के तहत मानहानि के रूप में नहीं देखा जा सकता। 

काले झंडे का मतलब अलग-अलग संदर्भ में अलग हो सकता है। यह समर्थन या विरोध दोनों का प्रतीक हो सकता है। 

आमतौर पर, काले झंडे को विरोध के प्रतीक के रूप में दिखाया जाता है। 

जब तक झंडा दिखाने को किसी कानून के तहत अवैध नहीं घोषित किया गया है, इसे मानहानि का अपराध नहीं माना जा सकता।”

कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ताओं पर लगाया गया मुख्य आरोप सिर्फ काला झंडा दिखाने का था