headlines live newss

देवेन्द्र यादव का बयान: केजरीवाल ने संवैधानिक परम्पराओं का अपमान किया: 2024

website image 2024 08 07T222046.404

देवेन्द्र यादव का बयान: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए आतिशी का नाम सुझाने के लिए केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल को पत्र लिखने के मुद्दे पर

Table of Contents

देवेन्द्र यादव का बयान: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए आतिशी का नाम सुझाने के लिए केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल को पत्र लिखने के मुद्दे पर आप और भाजपा आमने-सामने, सरकार और निगम की खामियों, जल भराव से हुई मौतों पर पूरी तरह चुप- देवेन्द्र यादव

देवेन्द्र यादव का बयान:

देवेन्द्र यादव का बयान: राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार केवल मुख्यमंत्री का, केजरीवाल का कदम अनुचित

देवेन्द्र यादव का बयान: नई दिल्ली, 7 अगस्त, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने संवैधानिक अधिकार केवल राज्य के मुख्यमंत्री का ही होता है, यह कोई दैनिक गतिविधि नही जो उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इसे बदला जा सके। राष्ट्र ध्वज केवल देश का प्रधानमंत्री और राज्य मुखिया फहरा सकता है। उन्होंने कहा कि जेल में बैठे केजरीवाल इस्तीफा देकर नया मुख्यमंत्री नामित करने जगह मंत्रीमंडल की मंत्री को झंडा फहराने अधिकार देना संविधान और संवैधानिक मान्यताओं का अपमान करना है।

21 अगस्त को भारत में लॉन्च से पहले iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी: अब तक जो कुछ भी पता चला है!

भारत-पाकिस्तान की जेविलन जंग: नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम का मुकाबला

पेरिस ओलंपिक 2024: लगातार दो मैच जीतकर विनेश फोगाट पदक की ओर अग्रसर

Prime Ministers of Bangladesh: शेख हसीना अब प्रधानमंत्री नहीं रहीं, जानें 1971 से 2024 तक के बांग्लादेशी प्रधानमंत्रियों की सूची

iPhone 16 सीरीज की लॉन्च डेट लीक: अगली पीढ़ी के iPhone भारत में कब आएंगे?: 2024

देवेन्द्र यादव का बयान: देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कभी भी देशवासियों और संविधान का सम्मान नही किया। एक पार्टी संविधान को बदलने तक की बात करती है दूसरी पार्टी के मुख्यमंत्री संविधान की मान्यताओं को अपमान करते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एक संवैधानिक परम्परा जिसको देश अथवा राज्य का मुखिया ही निभा सकता है।

देवेन्द्र यादव का बयान: जलभराव और मौतों पर चुप्पी: देवेन्द्र यादव ने केजरीवाल की नीतियों पर उठाए सवाल

देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब दिल्ली पानी के तरस रही थी, जल भराव से दिल्ली डूब रही थी, लोग नालों मे डूबकर, करंट लगने से और इमारतों में दबने से मर रहे थे, तब केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को देखते हुए मंत्रीमंडल के किसी सदस्य को दिल्ली को बचाने के लिए कोई पत्र क्यों नही लिखा, क्या दिल्ली पर संकट और दिल्लीवालों की परेशानी दूर करना मुख्यमंत्री का दायित्व नही है।

देश का भविष्य यूपीएससी के बेसमेंट में डूबकर, करंट लगने से छात्र करने पर मुख्यमंत्री ने कोई संवेदना क्यों प्रकट नही की। उन्होंने कहा कि कोई भी मुद्दा हो आम आदमी पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए उसे इवेंट बनाने की कोशिश करती है।

बेसमेंट मे पानी नहीं भरता अगर सुन ली होती | RAU S IAS STUDY CIRCLE | Headlines Live News

Rajinder Nagar Shocking News | Raus IAS Study Circle | Karol Bagh | Headlines Live News

नशे मे धुत्त होकर पुलिस वाले ने चढ़ाई अपनी कार कावड़ पर pt-2 | Headlines Live News Shorts #viralshort

नशे मे धुत्त होकर पुलिस वाले ने चढ़ाई अपनी कार कावड़ पर | Headlines Live News Shorts | #viralshort

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल की भावनाओं की कदर करते है। यदि वे चाहते है कि दिल्ली मंत्रीमंडल की सदस्य आतिशी मर्लेना स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करें तो उन्हें अपना त्यागपत्र देकर आतिशी को मुख्यमंत्री घोषित करें।

Headlines Live News

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल को लिखे पत्र पर मैं भाजपा की परेशानी को समझ सकता हूँ क्योंकि पिछले 26 वर्षों में दिल्ली की जनता ने उन्हें दिल्ली की सत्ता से नकारा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जेल में होने पर शासन नही चलता, उनकी गैर मौजूदगी में दिल्ली की जनता की परेशानियां लगातार बढ़ रही है, जिनको देखने वाला कोई नही है।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment