headlines live newss

दिल्ली सरकार को चेतावनी : जल संकट, अब जल भराव के बाद बाढ़ की आशंका

website image 5

दिल्ली सरकार को चेतावनी : मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी के कारण एपेक्स कमेटी की बैठक नही हुई, दिल्ली बाढ़ की आपदा की दहलीज पर है

Table of Contents

दिल्ली सरकार को चेतावनी : मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी के कारण एपेक्स कमेटी की बैठक नही हुई, दिल्ली बाढ़ की आपदा की दहलीज पर है देवेन्द्र यादव ने कहा हमने पहले जल संकट को सहा ओर अब जल भराव की बाढ़ की आशंका है जिस पर दिल्ली सरकार को चेतावनी । फ्लड कंट्रोल के संबध में एपेक्स कमेटी की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए।- देवेन्द्र यादव

दिल्ली सरकार को चेतावनी

दिल्ली सरकार को चेतावनी : बाढ़ की आशंका

दिल्ली सरकार को चेतावनी : नई दिल्ली, 3 जुलाई, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि भारी जल संकट, भीष्ण गर्मी, जल भराव की समस्या के बाद अब दिल्लीवासियों के सर पर बाढ़ जैसी आपदा पड़ने वाली है, क्यांकि इस वर्ष आयोजित होने वाली एपेक्स कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जेल में होने की वजह से आयोजित नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2023 में आई विध्वंसकारी बाढ़ की तबाही से दिल्ली सरकार ने शायद कोई सीख नही ली हो परंतु दिल्ली की जनता में बाढ़ की आशंका से खौफ का माहोल पैदा हो गया है।

"हाथरस कांड पर गरमाई राजनीति: योगी का विपक्ष पर हमला, अखिलेश का कड़ा जवाब"

LATEST NEWS

हाथरस हादसे की लाइव अपडेट

BREAKING NEWS

Hathras Hadsa | Satsang me Bhagdad | UP Govt | Yogi Sarkar Fail | Headlines Live News #hathras #up

दिल्ली सरकार को चेतावनी दी ओर देवेन्द्र यादव ने मांग की कि फ्लड कंट्रोल के संबध में एपेक्स कमेटी की बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए। ओर देवेन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए एपेक्स कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होनी निर्धारित है, जिसमें चयनित विधायकों, लोकसभा व राज्यसभा सांसदों की उपस्थिती तथा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति जरुरी होती है। उन्होंने कहा कि यह फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2024 के मुताबिक एपेक्स कमेटी की बैठक जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित होनी थी जो मुख्यमंत्री के जेल में होने के कारण नही हुई।

दिल्ली सरकार को चेतावनी पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि 28 जून को मानसून के पहली बारिश में ही दुनिया ने भ्रष्टाचार की वजह से दिल्ली को डूबते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि बारिश का सही पूर्वानुमान लगाने में IMD बार-बार गलत साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बदलता मौसम दुनिया में क्लाइमेट चेंज के मुद्दे के कारण बन रहा है।

ओर जानकारी के लिए यहा किलिक करे

हाथरस कांड 2024 नहीं होता यदि योगी बाबा चाहते ?

भोले बाबा की गिरफ़्तारी कब होगी : 2024 सत्संग हादसा हाथरस

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ का मुख्य कारण ड्रेनेज सिस्टम का बेहद पुराना होना है , नदी के तलहटी में गाद का जमा होना, यमुना नदी पर तमाम बांध का निर्माण, दिल्ली के 22 किलोमीटर के दायरे में 25 ब्रिज का होना है, जिसके चलते वर्षा जल का बिना अवरोध के बहाव बड़ी समस्या बनती है। उन्होंने कहा कि वजीराबाद पौंड में गाद की वजह से उसकी जलग्रहण क्षमता कम हो गई है। वर्ष 2013 के बाद से इसकी सफाई नहीं हुई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अपर यमुना बेसिन में मानसून की अत्याधिक बारिश तथा पड़ोसी राज्यों द्वारा यमुना में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ आ सकती है, क्योंकि पिछले वर्ष 2023 में हथनीकुंड बराज से मात्र 3.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से ही बाढ़ आई थी, जो दिल्ली सरकार की प्रशासनिक विफलता के हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2013 में हथनीकुंड बराज से लगभग 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद बाढ़ नहीं आई थी।

Headlines Live News

दिल्ली सरकार को चेतावनी पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने पानी की भारी कमी और जल भराव जैसे संकट से दिल्ली में तीनो चुनी हुई सरकारों को समय पूर्व आगाह किया था परंतु हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीष्ण गर्मी में जल संकट और मानसून की पहली बारिश में जल भराव के तंज को झेलना पड़ा। पिछले 10 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती के बीच दिल्ली की जनता पिस रही है जबकि दिल्ली कांग्रेस लगातार दिल्ली वालों के हित में सकारात्मक राजनीति कर रही है, खिलवाड़ नही करती है । हमारा एकमात्र उदेश्य है कि सरकारों की आपसी लड़ाई को दिल्ली की जनता न भुगते।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment

38 साल की उम्र में परफेक्ट फिगर का रहस्य 5 बड़ी परीक्षाएँ: SSC exam calendar 2026-27 ने उम्मीदवारों को राहत दी PINK MOON 2025 सरकार ने पूरी की तैयारी 2025 विश्व गौरैया दिवस: घरों को अपनी चहचहाहट से भरती है गौरैया, हो चुकी लुप्त