flYHd7E7b2W2XRtP

CONGRESS MISSION 2028: भोपाल में राहुल गांधी ने शुरू किया ‘संगठन सृजन अभियान’, दिया एकजुटता का मंत्र

Untitled 200 x 50 px
JUDGES 98 1

Table of Contents

नई दिल्ली: ( Headlines Live News ) CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI भोपाल दौरे पर थे। उन्होंने यहां पार्टी के नए अभियान ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की, जिसका मकसद CONGRESS MISSION 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है।

CONGRESS MISSION 2028

यह अभियान कांग्रेस की खोई हुई जमीन को फिर से पाने और एक मज़बूत संगठन खड़ा करने की कोशिश है।

Rahul Gandhi का यह दौरा करीब पांच घंटे चला, जिसमें उन्होंने पांच अहम बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया – गुटबाजी बंद करो और एकजुट होकर काम करो। राहुल ने कहा कि पार्टी में कोई भी फैसला जबरन नहीं थोपा जाएगा। सभी नेता मिलकर फैसला लें, अगर किसी बदलाव की जरूरत है तो वो भी आपस में तय करें, मैं पूरी मदद करूंगा।

नेताओं को चेतावनी: कोई हेराफेरी बर्दाश्त नहीं

Rahul Gandhi ने संगठन में पारदर्शिता की बात करते हुए कहा कि कोई भी गड़बड़ी या हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं कुछ गलत दिखा तो उसे तुरंत बदला जाएगा। उन्होंने खासतौर पर यह भी कहा कि जो नेता पर्दे के पीछे बीजेपी की मदद कर रहे हैं, उनकी पहचान कर उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा। संगठन में केवल उन्हीं लोगों को जगह दी जाएगी जो ईमानदारी से पार्टी के साथ खड़े हैं।

CONGRESS MISSION 2028 में जिला कांग्रेस कमेटियों को मिलेगा ज्यादा अधिकार

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने ज़िला कांग्रेस कमेटियों को और अधिक ताकतवर बनाने का इरादा जताया है। राहुल ने कहा कि ज़िला कमेटियों की अहम भूमिका रहेगी – चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा, नगर निगम या फिर नगर पालिका के चुनाव हों। उम्मीदवारों के चयन में उनकी भागीदारी होगी और उनके काम की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

 'संगठन सृजन अभियान'

India’s Top News Headlines Live News

नीचे से लेकर ऊपर तक होगा संगठन निर्माण

मुकेश नायक ने बताया कि संगठन को पंचायत, वार्ड, सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक मज़बूत किया जाएगा। इसके लिए AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) और राज्य स्तर के पर्यवेक्षक मिलकर निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। लक्ष्य है कि चुनावों से पहले एक ऐसा संगठन तैयार किया जाए जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक मजबूती से पहुंचाए।

राहुल के जूते पहनकर श्रद्धांजलि देने पर जवाब

राहुल गांधी द्वारा जूते पहनकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने पर बीजेपी ने सवाल उठाए थे। इसका जवाब देते हुए मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस कर्मकांडों में नहीं बल्कि विचारों में विश्वास रखती है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि “धार्मिक दिखावा” और “नकली संस्कृति” की राजनीति अब पुरानी हो चुकी है। कांग्रेस का मकसद एक समावेशी और बराबरी पर आधारित समाज बनाना है।

नकुलनाथ की गैरमौजूदगी और फोन बंद कर चर्चा

राहुल गांधी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो शामिल हुए, लेकिन उनके बेटे नकुलनाथ नहीं आए। इस पर मुकेश नायक ने कहा, “कमलनाथ जी की मौजूदगी ही काफी है।” बैठक के दौरान सभी नेताओं के मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए ताकि ध्यान केवल संगठनात्मक चर्चा पर रहे। राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सुझाव मांगे और पार्टी को एकजुट होकर बीजेपी से लड़ने का आह्वान किया।

 'संगठन सृजन अभियान'

CONGRESS MISSION 2028 की तैयारी शुरू

‘संगठन सृजन अभियान’ के जरिए कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। पार्टी का उद्देश्य है कि 2028 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर एक बार फिर सत्ता में वापसी की जाए। इसके लिए राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि केवल मेहनती, ईमानदार और एकजुट कार्यकर्ता ही कांग्रेस को आगे ले जाएंगे।

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram

Leave a comment

संबंधित खबरें