headlines live newss

HARYANA में पेपर लीक का नया मामला 10वीं के प्रश्नपत्र भी हुए लीक, नकलची हुआ गिरफ्तार

JUDGES 33

HARYANA में पेपर लीक का नया मामला हरियाणा में पेपर लीक कांड, 10वीं परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से हड़कंप नकलचियों की गिरफ्तारी हरियाणा से

Table of Contents

HARYANA में पेपर लीक का नया मामला हरियाणा में पेपर लीक कांड, 10वीं परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से हड़कंप नकलचियों की गिरफ्तारी

HARYANA में पेपर लीक का नया मामला 10वीं के प्रश्नपत्र भी हुए लीक, नकलची हुआ गिरफ्तार

हरियाणा से अभी  अभी एक चौका देने वाला मामला सामने आया हैजहां पर हाई स्कूल का प्रश्न पत्र लीक होने कि खबर मिली है। हरियाणा के नूह जिले मे पेपर लीक होने कि यह दूसरी घटना है जिससे शिक्षा विभाग के उपर कई बड़े बड़े सवाल उड़ रहे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुन्हाना मे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विध्यालय में कक्षा 10 वीं के  गणित विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया।

यही नहीं बल्कि पिछले गुरुवार को 12 वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का प्रश्न  पत्र टपकन से लीक हो गया था । हरियाणा मे बार बार पेपर लीक होने पर राज्य में शिक्षा प्रणाली और परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है। आपको बता दे नूह और परवल जिले मे प्रश्न पत्र लीक होने के मामले मे पुलिस ने इस पर कठोर कार्यवाही करते हुए शातिर नकलचियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इन आरोपियों पर प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से लीक और अन्य कई माध्यमों से पेपर को लीक करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि ऐसे नकलची गिरोहों का नेटवर्क किस हद तक फैला हुआ है।

CAG रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: 2025 मे दिल्ली के अस्पतालों की बदहाल स्थिति उजागर

CAG की रिपोर्ट आते ही कई खुलासे आये सामने 2025 !

HARYANA में पेपर लीक का नया मामला फरीदाबाद एसटीएफ और फ्लाइंग स्क्वायड की कार्यवाही नकल करते पकड़े गए छात्र

आपको बता दे कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा के बैक-टू-बैक पेपर लीक के मामले नकल विहीन पेपरों की पोल खोली जा रही है। नूंह में पेपर लीक की साजिश में दो परीक्षार्थी-दो सुपरवाइजर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। और यही नहीं बल्कि पलवल मे भी सात नकलची पकड़े गए है।

10वीं के प्रश्न पत्र के लीक की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम फरीदाबाद से संचालित एसटीएफ और उप-मंडल क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पुन्हाना के एग्जाम सेंटर पहुची। वहाँ पर टीम ने 2 बच्चों को एक साथ मिलकर नकल करते हुए पाया। टीम ने 2 परीक्षार्थियों के उपर सेंटर इंचार्ज को केस दर्ज करने को कहा है। उसके साथ साथ संबंधित पर्यवेक्षक को लापरवाही बरतने को लेकर एग्जाम ड्यूटी से हटा दिया है।

Headlines Live News

12वीं पेपर लीक मामले में जांच तेज

जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक के  मामले में पुलिस ने कारवाही शुरू कर दी है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दसवीं के गणित पेपर लीक को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी का पता चल पाएगा।

पहली बार रेखा , आतिशी आमने – सामने | Bolega India

LIVE: DELHI ASSEMBLY PROCEEDINGSLIVE: DELHI ASSEMBLY PROCEEDINGS | Bolega India

पेपर लीक रोकने के लिए ग्राम पंचायतों से ली जाएगी मदद

आपको बता दे कि डीईओ ने कहा है कि गुरुवार की घटना को देखते हुए शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ दी गई थी, इसके बावजूद भी शातिर नकलचियों ने इस कार्य को अंजाम दे दिया। उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस और अधिकारियों की भीड़ को रोकने तथा निगरानी के लिए लगाया गया था, फिर भी ये घटना दोहराई गई।

Headlines Live News

यही नहीं शिक्षा अधिकारी ने ये भी कहा कि पेपर लीक तथा नकल जैसी घटनाओ पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत के लोगों से भी मदद ली जाएगी, ताकि परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए बड़े कदम उठायेंगे जाएंगे।

हालांकि इस मामले मे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, अब देखना होगा कि बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी कब तक होती है, और हरियाणा सरकार इन आरोपियों के विरुद्ध मे क्या कार्यवाही करती है?

आगे कि जानकारी के लिए जुड़े रहिए हेडलाइंस लाइव न्यूज के साथ। 

HARYANA में पेपर लीक का नया मामलासुनील कुमार

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment