headlines live newss

देवेन्द्र यादव – दलित के अधिकारों को खत्म करने और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व न देने में भाजपा और आम आदमी पार्टी एकमत है। 2024

ग़ुस्ल 87

पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के दलितों के उत्थान के लिए भी भाजपा और आप ने कोई काम नहीं किया है।- देवेन्द्र यादव तीसरे वर्ष

Table of Contents

पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के दलितों के उत्थान के लिए भी भाजपा और आप ने कोई काम नहीं किया है।- देवेन्द्र यादव

तीसरे वर्ष भी दलित मेयर के बिना दिल्ली नगर निगम: कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली, 4 सितंबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में तीसरा वर्ष अनुसूतिच जाति/जनजाति के मेयर के लिए संविधान के अंतर्गत एमसीडी अधिनियम (धारा-35) में प्रावधान होने के बावजूद सत्तासीन आम आदमी पार्टी की मेयर शैली ऑबराय दलित पार्षद के अधिकार का हनन करके अवैध रुप से मेयर पद पर बनी हुई और आज निगम की स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों के चुनाव में भी दलितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी आलोचना करती है।

देवेन्द्र यादव – अस्पतालों के अपग्रेडेशन, निर्माणाधीन और बहुउद्देश्यीय क्लीनिकों की स्वीकृत लागत में आई अप्रत्याशित वृद्धि की जांच में उपराज्यपाल स्वयं हस्तक्षेप करे। 2024

आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 2024

MCD ZONE ELECTION 2024: दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति के चुनाव हुए सम्पन्न

MCD ZONE ELECTION: BJP 7 ज़ोन आप पर 5 ज़ोन अभी स्टेंडिंग कमेटी के लिए करना होगा इंतजार


देवेन्द्र यादव का आरोप: वार्ड समितियों के चुनाव में दलित पार्षदों का प्रतिनिधित्व औसत से बहुत कम

देवेन्द्र यादव ने कहा कि वार्ड समितियों के चुनाव के परिणाम के बाद निर्वाचित हुए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन में दलित पार्षद का प्रतिनिधित्व औसत प्रतिशत से बहुत कम है, जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र में दलित उत्थान और दलितों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात करती है। पहली बार सत्ता में आने के बाद जब केजरीवाल के पार्षद अपनी ही पार्टी के दलित पार्षद को मेयर चुनने में असहमत है तो वो स्थायी समिति और वार्ड समितियों के चुनाव में कैसे दलित पार्षदों को कैसे वार्ड कमेटी सौंपेंगे।

MCD ZONE ELECTION 2024: दिल्ली नगर निगम के वार्ड समिति के चुनाव हुए सम्पन्न | Headlines Live News

Bhalswa Dairy News Update | Hum Ghogha Dairy Nahi Jaenge | Ghogha Dairy News | Headlines Live News

Bhalaswa Dairy News 2024 | Sadan me kya hua Jaane Sach | Headlines Live News

Bhalswa Dairy News | 23 अगस्त को फिर आएगा बुलडोजर | Bhalswa Dairy Judgment | Headlines Live News

परिवार की पीड़ा दिल्ली सरकार कब सुनेगी। Wazir pur News | Headlines Live News जमीनी हकीकत


देवेन्द्र यादव का सवाल: भाजपा ने कितने दलित पार्षदों को स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों में नामित किया?

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूॅ कि भाजपा ने स्थायी समिति और वार्ड कमेटियों के लिए कितने दलित पार्षदों को चैयरमेन और सदस्यों के लिए नामित किया था, जबकि सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, जो निगम के मेयर रह चुके है, एक दलित सीट से सांसद होने के नाते दलितों की कोई बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीसरे साल लगातार शैली ऑबराय के मेयर पद पर आसीन रहने का विरोध क्यों नही किया जबकि तीसरे वर्ष में दलित मेयर बनना होता है। उन्होंने कहा कि दलित के अधिकारों को खत्म करने में भाजपा और आम आदमी पार्टी एकमत है। यह साबित हो चुका है कि दिल्ली के दलितों के विकास और अधिकारों के लिए भी दोनो राजनीतिक दलों ने कोई काम नहीं किया है। आप पार्टी और भाजपा दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू है।

देवेन्द्र यादव का दावा: कांग्रेस ने हमेशा दलितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है और उनके अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष, जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी और आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में दलितों, पिछड़ों और वंचितों के न्याय की लड़ाई किसी से छिपी नही है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा, विधानसभा और निगम में सत्ता में रहते हुए दलितों को उचित प्रतिनिधित्व दिया है और वर्तमान में दिल्ली में दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ रहे है।

News Letter Free Subscription

Facebook
WhatsApp
Twitter
Threads
Telegram
Picture of Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk

Headlines Live News Desk हमारी आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो राजनीति, क्राइम और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यात्मक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करती है।

All Posts

संबंधित खबरें

Leave a comment